चुनाव देशी तो सोशल मिडिया के लाइक विदेशी क्यों: भाजपा आईटी टीम

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 26, 2021

शिमला।  शिमला भाजपा की प्रसिद्धि को गिराने के लिए कांग्रेस को खरीदने पड़ रहे विदेशी युजर्स और कांग्रेस मुक्त नारे को सफल कर रहा कांग्रेस का टिवटर हैंडल। भाजपा आईटी टीम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस देश के साथ प्रदेश में भी अपना अस्तीत्व खोती जा रही है पर इस सत्य को बचाना उनके लिए कठिन है। आज हम ऐसे ही विषय में बात रखना चाहते हैं कि अगर कांग्रेस के सोशल मिडिया खातों पर नजर दोड़ाई जाये तो एक आश्चर्य जनक सत्य सामने आ रहा है। जहां कांग्रेस बड़े और झुठे वादे करती है उनके एकांउट इसके साक्षय का काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: तपोवन में पीठासीन अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू

 

प्रदेश में मंडी लोकसभा व तीन विधानसभाओं के उप-चुनाव में चुनाव-प्रचार जहां अंतिम दौर में पंहुच रहा है वहीं दिन-व् दिन नए खुलासे भी सामने आ रहे हैं।  भारतीय जनता पार्टी की आईटी विभाग की टीम ने आरोप लगाया है कि हिमाचल कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट में विदेशों से अनेक फॉलोवर्स हैं और उनके ट्वीट्स को भी लाइक करते हैं। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल में बहुत से लाइक तो ऐसे देशों से किये जाते हैं जहां के लोग न तो हिंदी भाषी हैं और न ही उनका कोई हिमाचल प्रदेश से कोई सम्बन्ध है। हिमाचल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल की राजनैतिक पोस्ट्स पर दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, अर्जेंटाइना, फिलीपींस, ब्राजील, सऊदी अरेबिया, टर्की, पाकिस्तान जैसे देशों से लाइक आते हैं जोकि हिमाचल कांग्रेस की कार्यप्रणाली को ही संदेह के घेरे में डालते हैं।

इसे भी पढ़ें: सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी करें मतदान-स्वीप के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोले अतिरिक्त उपायुक्त

उन्होंने यह आशंका भी जाहिर की है कि ट्विटर के विदेशी एकाउंट्स जिन देशों से संचालित होते हैं वो देश भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं तो क्या यह सिद्ध नहीं होता कि कांग्रेस अब देश के लिए भी खतरा बनती जा रही है।   हिमाचल भाजपा के प्रदेश आई०टी० विभाग सह-संयोजक मनोज रत्न ने एक बयान में कहा है कि अनेक कांग्रेसी नेताओं ने जहां अपने बयानों के माध्यम से देश के वीर सैनिकों का अपमान करके देश को शर्मसार किया है वहीं कन्हैया कुमार जैसे देश विरोधी तत्वों को प्रदेश में चुनाव-प्रचार में उतारकर कर अपना ही मजाक उड़वाया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस घोटाला करने में पीछे नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: अगले तीन दिन भाजपा करेगी डोर टू डोर चुनाव प्रचार: सह प्रभारी संजय टंडन

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस को जनता को जबाब देना चाहिए कि उनके ट्विटर हैंडल से होने वाले ट्वीट्स को इन बाहरी देशों से क्यों लाइक किया जा रहा है जबकि बहुत से विदेशी यूजर्स हिंदी भाषा भी नहीं जानते हैं और न ही उनका हिमाचल की राजनीति से कोई सम्बन्ध है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है तो क्या कांग्रेस विदेशों से अपने लिए समर्थन जुटा रही है?

 

इसे भी पढ़ें: सत्य और तर्क पर बात करे कांग्रेस, लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए: जयराम ठाकुर

 

हिमाचल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर यदि पिछले कल की चार-पांच ट्वीट्स का अध्ययन किया जाए तो इसमें यह पता चलता है कि केवल 25-30 प्रतिशत भारतीय लोग ही इन ट्वीट्स को लाइक करते हैं, उनमें से भी केवल 10 से 15 प्रतिशत लोग हिमाचल से सम्बन्ध रखने वाले हैं। जबकि अन्य सभी विदेशी ट्विटर हैंडल से इन ट्वीट्स पर लाइक्स होते हैं। चूंकि हिमाचल कांग्रेस का ट्विटर हैंडल उनकी सम्पति ही मानी जाती है इसलिए पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है? यदि यह उनकी जानकारी या सहमति से हो रहा है तो ये आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है जिसके लिये भारतीय जनता पार्टी इस मामले को चुनाव आयोग के संज्ञान में भी लाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मृत्यु के पश्चात नियमानुसार उनका निजी ट्विटर अकाउंट बंद होना चाहिए लेकिन अक्तूबर के प्रथम सप्ताह उस अकाउंट का नाम बदलकर प्रतिभा वीरभद्र सिंह कर दिया जाता है और कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा इसे राजनैतिक लाभ के लिए उपयोग में लाया जा रहा है जोकि जनता के साथ धोखा तो है ही सोशल मिडिया नियमों का भी उललंघन है। इससे भी कांग्रेस की घटिया मानसिकता ही सामने आती है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के फेसबूक और ट्विटर के एकाउंट की लोकप्रियता के अंतर को आंकड़ो के साथ प्रस्तुत किया है। भारत में INC HIMACHAL 37.1 K / BJP 4 HIMACHAL 1.35K, INC INDIA 8.4 M / BJP FOR INDIA 16.8 M  वहीं फेसबूक पेज का अंतर INC HP 102.200/ BJP HP 222.569, INC INDIA 5,756,317 / BJP INDIA 15,888,983 है। 

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर में जनता विकास पर मोहर लगाकर, भाजपा को विजयी बनायेगी--सुरेश कशयप

भाजपा आईटी टीम के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया का उपयोग केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों व् दोनों सरकारों की जन-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने के लिये करती है जबकि कांग्रेस पार्टी इसका उपयोग झूठ फ़ैलाने, दूसरों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने व् भ्रम फ़ैलाने के लिए करती है। समय-समय पर भाजपा आईटी विभाग के सदस्य कांग्रेस पार्टी के इस झूठ को बेनकाब करते आये हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जागरूक जनता कांग्रेस के झूठ को समझ चुकी है और उपचुनावों में चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी।

प्रमुख खबरें

Tripura Bypolls: धर्मानगर विधानसभा सीट पर मतदान जारी, महिला मतदाताओं में भारी उत्साह

Middle East Crisis | JD Vance करेंगे शांति वार्ता का नेतृत्व, लेबनान मुद्दे पर ईरान को दी चेतावनी

Strait Of Hormuz Crisis | Middle East में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादल

Assembly Elections 2026: लोकतंत्र का महापर्! केरल, असम और पुडुचेरी में मतदान जारी, सत्ता के लिए कड़ा संघर्ष