G7 में आप जाने नहीं देंगे, इसलिए बनाया खुद का क्लब, भारत की विदेश नीति पर जिनेवा में जयशंकर के लिए जमकर बजी तालियां

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2024

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर देश के लोगों को गौरवान्वित करने का काम किया है। उन्होंने पश्चिमी देशों को एक ऐसा जवाब दिया है, जिसकी हर भारतीय आज तारीफ कर रहा है। एस जयशंकर ने स्विजरलैंड के जिनेवा में ग्लोबल सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी को संबोधित करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, जब विदेश मंत्री से पूछा गया कि ब्रिक्स क्यों है और क्या इसका विस्तार होगा? इस सवाल पर एस जयशंकर ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि एक क्लब था, जिसे जी 7 कहा जाता था। जी7 में आप लोग किसी और देश को प्रवेश करने से रोकते थे। इसलिए हमने अपना खुद का क्लब बनाया। इसके साथ ही एस जयशंकर ने कहा कि जी 20 के रहते अगर जी 7 का अस्तित्व रह सकता है तो कोई कारण नहीं है कि ब्रिक्स का अस्तित्व न हो। 

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख से मुलाकात की, वैश्विक स्वास्थ्य पहल में भारत की भूमिका पर चर्चा की

जयशंकर ने बताया कि ब्रिक्स की शुरुआत कैसे हुई और कैसे इसने समय के साथ अपना महत्व प्राप्त किया, क्योंकि अन्य लोगों ने भी इसमें महत्व देखा। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक बहुत ही दिलचस्प समूह है, क्योंकि, यदि आप इसे देखें, तो आमतौर पर, किसी भी क्लब या किसी भी समूह का या तो भौगोलिक निकटता या कुछ सामान्य ऐतिहासिक अनुभव होता है, या, आप जानते हैं, बहुत मजबूत आर्थिक संबंध होता है।

प्रमुख खबरें

Rinku Singh की Super Over में तूफानी पारी, दिवंगत पिता को समर्पित की KKR की यादगार जीत

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी प्रवास के आख़िरी दिन जनसंवाद से युवाओं तक सशक्त जुड़ाव

America दबाव बनाने से बाज नहीं आ रहा, Iran को Donald Trump के बयानों पर पलटवार करने में मजा आ रहा

Delhi Riots 2020: केस साबित करने में नाकाम अभियोजन, Court ने सभी 12 आरोपियों को किया बरी