क्यों खामोश हैं अरविंद केजरीवाल, दिल्ली में ही क्यों बुलाई पंजाब के विधायकों की बैठक?

By अंकित सिंह | Feb 12, 2025

दिल्ली में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुका है। भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हालांकि दिल्ली चुनाव के नतीजे खुद के खिलाफ जाने के बाद अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक बार मीडिया के सामने आए हैं। वह नतीजे के ही दिन मीडिया के सामने आए और कहा कि हम दिल्ली के लोगों का दिया हुआ जनादेश स्वीकार करते हैं। हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बावजूद अरविंद केजरीवाल और पार्टी के बड़े नेता पिछले तीन-चार दिनों से खामोश हैं।

इसे भी पढ़ें: Ganesh Mantra: गणेश जी की पूजा के समय करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, विघ्नहर्ता हर लेंगे सभी कष्ट

हालांकि, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ताओं का दावा है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम लगातार बैठकें कर रही हैं। अरविंद केजरीवाल चुनावी नतीजों के साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा एक सवाल खूब उठ रहा है कि आखिर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की बैठक दिल्ली में क्यों बुलाई? इसको लेकर विशेषज्ञ मानते हैं अरविंद केजरीवाल यह कहीं से नहीं दिखाना चाहते कि चुनाव में हार के बाद वह कमजोर हुए हैं। पंजाब के विधायकों के साथ दिल्ली में बैठक क जरिए केजरीवाल यह संदेश देना चाहते हैं कि मैं मजबूत हूं। मुझे हल्के में नहीं लेना चाहिए। वह यह भी दिखाना चाहते हैं की पार्टी की कमान पूरी तरीके से मेरे हाथ में है और पार्टी में टूट-फूट की कोई गुंजाइश नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत