By अनन्या मिश्रा | Jul 07, 2026
चॉकलेट सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी पसंद होती है। कई बार किसी खास मौके पर या फिर अपनों के प्रति प्रेम जताने के लिए चॉकलेट दी जाती है। यही कारण के है कि हर साल 07 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं वर्ल्ड चॉकलेट डे के इतिहास और महत्व के बारे में...
वर्ल्ड चॉकलेट डे को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य चॉकलेट के स्वाद और उससे जुड़ी खुशियों का जश्न मनाना है। वर्ल्ड चॉकलेट डे पर लोग अपने प्रियजनों को चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। 07 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस पूरी दुनिया में चॉकलेट के इतिहास, स्वाद, सांस्कृतिक महत्व और लोकप्रियता का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।