दुनिया के सबसे महंगे कश्मीरी मशरूम में वो 'ताकत' है जिसे लोग पता नहीं कहां-कहां ढूँढ़ते रहते हैं

By नीरज कुमार दुबे | Jun 21, 2024

मशरूम स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है इसलिए इसकी काफी मांग रहती है जिसके चलते आजकल किसान मशरूम की खेती के प्रति भी आकर्षित हो रहे हैं। हाल के वर्षों में आपने ऐसे कई वाकये सुने होंगे जब मशरूम की खेती कर किसानों के दिन फिर गये। मशरूम कई प्रकार के होते हैं और अपनी गुणवत्ता के हिसाब से इसकी कीमत तय होती है। वैसे दुनिया का सबसे महंगा मशरूम जम्मू और कश्मीर में पाया जाता है। कश्मीर के गुच्ची मशरूम की बात करें तो फिलहाल इसकी कीमत 15000 से 30 हजार रुपये किलो तक है। हम आपको बता दें कि गुच्ची मशरूम प्राकृतिक रूप से कश्मीर के विभिन्न जिलों- पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, अनंतनाग, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और पुलवामा के जंगलों में पाया जाता है। यह विटामिन से भरपूर तो होता ही है साथ ही यह कई प्रकार के शारीरिक रोगों और क्षय रोग दूर करने में भी काम आता है। यह मशरूम शारीरिक बल में भी इजाफा करता है।

प्रमुख खबरें

America ने उड़ा दिए अपने ही MC-130J एयरक्रॉफ्ट, दुश्मन ने लिए मजे

Arunachal Pradesh में सियासी हड़कंप! सुप्रीम कोर्ट का CBI को आदेश, मुख्यमंत्री पेमा खांडू के परिवार से जुड़े 1,270 करोड़ के ठेकों की होगी जांच

अभिनंदन जैसा ईरान से अपना सैनिक छीन लाया अमेरिका, उधर ईरान के विदेश मंत्री ने जयशंकर को फोन घुमाया

Explained | Iran के जाल से कर्नल की सुरक्षित वापसी! IDF और अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस के ज्वाइंट ऑपरेशन की अनकही कहानी