Sexual Compatibility In Marriage । शादी से पहले शारीरिक जरूरतों पर खुली बातचीत क्यों है जरूरी?

By एकता | Dec 11, 2025

शादी को अक्सर प्यार और भरोसे का नया अध्याय माना जाता है, लेकिन इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई अहम बातों पर पहले से तैयारी करना जरूरी है। ज्यादातर कपल परिवार, करियर और लाइफस्टाइल जैसी चीजों पर तो खुलकर बात कर लेते हैं, लेकिन रिश्ते की असल जरूरतों, जैसे प्यार, क्लोजनेस और शारीरिक समझ, पर बातचीत नहीं कर पाते। इसी वजह से शादी के बाद कई गलतफहमियां और दूरी पैदा हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Manoj Bajpayee की इस सीधी-सादी सलाह से अपनी शादी और रिश्तों को मजबूत बनाएं

जरूरतों और फैंटेसी पर खुलकर बातचीत: कई बार दो लोगों की सेक्स और रोमांस को लेकर जरूरतें, पसंद और फैंटेसी एक जैसी नहीं होतीं। इसलिए इस बारे में बात पहले ही बात कर लें और अगर यह अजीब लगता हो तो शादी से पहले कपल काउंसलिंग लेने पर भी विचार कर सकते हैं।

पोर्न जैसे सेक्स की झूठी उम्मीदें रिश्ते बिगाड़ सकती हैं: पोर्न साइट्स पर दिखाया जाने वाला ज्यादातर सेक्स नेचुरल नहीं होता। इसलिए वैसी ही उम्मीदें रखकर अपनी शादी को मुश्किल में न डालें। इन सब के बजाय लव-मेकिंग, कनेक्शन और क्लोजनेस पर ध्यान दें।

बेडरूम के बाहर की नजदीकी भी जरूरी: बेडरूम के बाहर प्यार, इज्जत, देखभाल और बातचीत इंटीमेट क्लोजनेस को मजबूत बनाती है। इसलिए एक-दूसरे को प्यार और अपनापन महसूस कराने की लगातार कोशिश आपके रिश्ते को गर्माहट देगी।

इसे भी पढ़ें: Breakup के बाद Ex को कॉल-टेक्स्ट करने की ललक को कैसे रोकें?

हाइजीन और ग्रूमिंग से बढ़ता है आकर्षण: बिस्तर पर जाने से पहले पर्सनल हाइजीन और ग्रूमिंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ये केवल बाहर की दुनिया को दिखाने के लिए नहीं होते। ताजगी, साफ-सफाई और अच्छी खुशबू अपने पार्टनर के लिए इज्जत, आकर्षण और केयर दिखाने का तरीका है।

शादी को रोज निभाने की जरूरत होती है: सिर्फ शादी कर लेने से शादी अच्छी नहीं हो जाती। यह रोज की कोशिश है कि आप जिंदगी की चुनौतियों के बावजूद अपने पार्टनर के लिए प्यार, उत्साह और सपोर्ट के साथ मौजूद रहें।

प्रमुख खबरें

Face Wash या Cleanser? अपनी Skin Type के हिसाब से चुनें सही Skin Care प्रोडक्ट, जानें 5 बड़े अंतर

Arunachal Pradesh: पुलिस ने 19 बच्चों को बाल तस्करी से बचाया, तीन दलाल गिरफ्तार

Delhi Rain से राजधानी के कई इलाके जलमग्न, सड़कों पर लगा जाम और गिरा तापमान

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला