खत्म हुई डेडलाइन, पाकिस्तान अचानक अफगान शरणार्थियों को क्यों कर रहा निर्वासित?

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2023

पाकिस्तान अधिकारियों ने देश में अवैध रूप से रह रहे दस लाख से अधिक अफ़गानों को 1 नवंबर तक स्वेच्छा से चले जाने, अन्यथा गिरफ्तारी और निर्वासन का सामना करने का समय दिया है। बड़े पैमाने पर बेदखली के पीछे बढ़ते आतंकी हमले, आर्थिक संकट और अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तालिबान सरकार के बीच बिगड़ते रिश्ते हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि बड़े पैमाने पर बेदखली के पीछे बढ़ता उग्रवाद, आर्थिक संकट और अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तालिबान सरकार के बीच खटास हैं।  पाकिस्तान सरकार ने कहा कि हाल के महीनों में पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हमलों की संख्या में वृद्धि के बाद, पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे अफ़गानों का निर्वासन सुरक्षा संकट से प्रेरित है। बुगती ने अक्टूबर की शुरुआत में बेदखली आदेश की घोषणा करते समय संवाददाताओं से कहा कि जनवरी के बाद से 24 आत्मघाती हमले हुए हैं, इन 24 में से 14 अफगान नागरिकों द्वारा किए गए थे। पाकिस्तान ने तालिबान सरकार पर आतंकवादी समूहों को सुरक्षित पनाह देने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि हमलों के पीछे पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) जैसे आतंकवादी समूह हैं। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान से विदेशियों को निकालने के फैसले से मानवीय संकट उत्पन्न हो सकता है: मानवाधिकार संगठन

पाकिस्तान में हो रहे आतंकी हमले

 साल हमलों की संख्या
 2017 294
 2018 164
 2019 136
 2020 193
 2021 168
 2022 365
 2023 418

प्रमुख खबरें

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा

FIFA World Cup: Cristiano Ronaldo पर सस्पेंस, Spain के खिलाफ Portugal के लिए करो या मरो का मुकाबला