पिछले 11 साल से प्रधानमंत्री डरे हुए क्यों हैं? नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस का निशाना

By अंकित सिंह | Jun 08, 2025

कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मीडिया से बातचीत की पटकथा लिखने का आरोप लगाया और कहा कि अपने पूर्ववर्तियों के विपरीत, उनमें बिना किसी निर्देश के प्रेस वार्ता आयोजित करने का साहस नहीं है। एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दुनिया भर के नेता समय-समय पर स्वतंत्र प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, लेकिन हमारे यहां 11 साल से कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि यह उनके पूर्व प्रधानमंत्रियों से बिल्कुल उलट है। जिनसे वे विशेष रूप से नफरत करते हैं, वे तो लगभग हर दूसरे महीने बेधड़क प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे, जहां उनसे कठोर सवाल पूछे जाते थे और वे गंभीरता व संयम से जवाब देते थे। हमारे लोकतंत्र की बुनियादें ऐसी ही संवाद परंपराओं से मजबूत हुई है। रमेश ने कहा कि सवाल एक ही है, प्रधानमंत्री बने हुए नरेंद्र मोदी जी को 11 साल हो गए हैं और 11 साल में एक बार भी उन्होंने स्वतंत्र इच्छा से मीडिया से वार्ता नहीं की है। दुनिया में ऐसा कोई प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं है जिसने अपने कार्यकाल के दौरान मीडिया से बातचीत ना की हो। 11 साल से उनकी एक प्रेस वार्ता या भेंट वार्ता नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें: सभी संस्थाएँ बीजेपी के प्रतिनिधि के रूप में काम करती हैं... राहुल गांधी को मिला तेजस्वी का साथ

उन्होंने कहा कि बिना स्क्रिप्ट, बिना लिखे, निडर होकर वे(पीएम मोदी) मीडिया से बातचीत क्यों नहीं करते हैं?... पिछले 11 साल से प्रधानमंत्री डरे हुए क्यों हैं?... आप मीडिया से बातचीत क्यों नहीं करते?... यदि आपकी नीयत साफ है और आप सचमुच में कुछ छिपा नहीं रहे हैं तो (पत्रकारों से)भेंटवार्ता कीजिए... सभी प्रधानमंत्रियों ने अपने शासनकाल में प्रेस से बातचीत की थी।

प्रमुख खबरें

Kerala में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय Adhil के अंग किए गए दान

Yashasvi Jaiswal पर ICC की बड़ी कार्रवाई, Colombo टेस्ट में झड़प पर लगा जुर्माना

Privacy Violation: दिल्ली हाईकोर्ट ने Abhijit Iyer-Mitra और मीडिया आउटलेट्स को जारी किया समन, मांगा जवाब

JPSC Civil Services Exam में धांधली की गूंज, Supreme Court ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस