Prajatantra: दिल्ली में जलसंकट क्यों है, सियासी लड़ाई के बीच लोगों को राहत का इंतजार

By अंकित सिंह | May 31, 2024

क्या आप जानते हैं कि जल संकट से जूझ रहे दुनिया के 20 सबसे बड़े शहरों में से पांच भारत में हैं? वहीं, इस सूची में दिल्ली दूसरे स्थान पर है। यह 2019 में नीति आयोग द्वारा जारी समग्र जल प्रबंधन सूचकांक के अनुसार है। देश की राष्ट्रीय राजधानी लंबे समय से जल संकट से जूझ रही है। शहर अपनी पीने के पानी की बड़ी मांग को पूरा करने के लिए काफी हद तक पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है। यमुना की ऊपरी पहुंच, कैरियर लाइन्ड चैनल (सीएलसी) मुनक, हरियाणा से दिल्ली उप-शाखा (डीएसबी) नहरों और उत्तर प्रदेश से मुरादनगर के माध्यम से ऊपरी गंगा नहर का पानी नौ जल उपचार संयंत्रों के माध्यम से घरों तक पहुंचता है। लेकिन यह शहर की कुल पानी की ज़रूरत से बहुत दूर है।

आप सरकार का दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आग्रह किया कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को एक महीने तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, अगर भाजपा हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दे तो दिल्ली वाले भाजपा के इस कदम की खूब सराहना करेंगे। जल संसाधन मंत्री आतिशी का दावा है कि हरियाण द्वारा पानी रोकने की वजह से शहर के कई हिस्सों में जल संकट उत्पन्न हो गया है। दिल्ली सरकार ने जल संकट से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी को अधिक पानी की आपूर्ति करने के लिए हरियाणा को निर्देश देने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

भाजपा का आरोप

दिल्ली भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय तक प्रदर्शन मार्च निकाला।  नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि आप सरकार ने कृत्रिम जल संकट पैदा कर दिया है। दिल्ली जल बोर्ड 2013 में 600 करोड़ रुपये के फायदे में था। फिलहाल यह 73,000 करोड़ रुपये के घाटे में है। अरविंद केजरीवाल की सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में जल संकट अरविंद केजरीवाल के कुप्रबंधन का नतीजा है। उन्होंन कहा कि वे 2000 रुपये का जुर्माना लगा रहे हैं, यह जुर्माना नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार करने का एक और तरीका है। ये टैंकर माफियाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का हर विधायक टैंकर माफियाओं के साथ मिलकर दिल्ली की जनता को पानी बेच रहा है और उन्हें लूट रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: क्या बंगाल में कमाल करेगी BJP, PM Modi क्यों कर रहे एकतरफा लड़ाई का दावा?

क्या है स्थिति

दिल्ली में जल संकट इतना गंभीर हो गया है कि उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों में लोग खाली बाल्टियां लेकर पानी के टैंकरों की ओर भागते नजर आ रहे हैं, यहां तक ​​कि कुछ लोग तो अपनी बाल्टी भरने के लिए धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली सरकार ने कार धोने और निर्माण स्थलों पर पीने योग्य पानी के उपयोग पर प्रतिबंध सहित कई आपातकालीन उपायों की घोषणा की है, वहीं चाणक्यपुरी के संजय कैंप में लोग टैंकरों से पानी भरने के लिए फुटपाथों पर कतार में खड़े नजर आए। यही स्थिति चाणक्यपुरी के ही विवेकानंद कॉलोनी में देखने को मिली जब लोग पानी भरने के लिए टैंकर पर चढ़ गए।

प्रमुख खबरें

Tay और Taylor Lautner ने अनोखे अंदाज में किया बेबी जेंडर का खुलासा, घर आने वाली है नन्ही परी

Visakhapatnam Steel Plant में भीषण Accident: पिघला लोहा बना काल, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत!

Jaipur Masjid Demolition: JDA ने बताया अवैध अतिक्रमण, कमेटी का दावा- 1981 से है मस्जिद

Oman के पास US Navy पर हमले का आरोप, 24 Indian Sailors को लेकर डूब रहे जहाज में हड़कंप