IND Vs PAK: क्यों जय शाह ने तिरंगा हाथ में लेने से किया इनकार, अभिषेक बनर्जी ने उठाए सवाल, जानिए असली वजह

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2022

दुबई में एशिया कप 2022 का रोमांचक मुकाबला आमने सामने थे भारत-पाकिस्तान धड़कनों का था इम्तिहान। तीन गेंदों में छह रन बाकी। हार्दिक पांड्या ने में पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज की चौथी गेंद पर चौका लगाया और देखते ही देखते गैलरी उत्साह से भर उठा। तिरंगा सभी दिशाओं में लहरा उठा। कैमरा पल भर में पांड्या और दिनेश कार्तिक से हटकर बीसीसीआई बोर्ड सचिव जय शाह की ओर मुड़ा। वहां कैप्चर किए गए कुछ सेकंड के फुटेज ने एक नए बहस को जन्म दे दिया। देखते ही देखते तृणमूल अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी इसमें शामिल हो गए। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एशिया कप के मैच के दौरान पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद जय शाह कथित तौर पर भारतीय तिरंगा लेने से इनकार कर रहे हैं। वीडियो में देखा गया है कि भारत की जीत के तुरन्त बाद एक शख्स तिरंगा लेकर आता है और जय शाह को देने की कोशिश करता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने PM शहबाज को ठहराया दोषी, कहा-टीम की गलती नहीं, हुकूमत ही मनहूस है

अभिषेक बनर्जी ने साधा निशाना

अभिषेक बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, "जय शाह की इस तरह का राष्ट्रीय ध्वज धारण करने की अनिच्छा शासक वर्ग (भाजपा) की ओर से दिखाए जा रहे पाखंड का संकेत है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर घर तिरंगा की बात करती है। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे दुबई में भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान तिरंगा लेने से इनकार करते हैं। उन्होंने कहा कि या तो अमित शाह अपने बेटे का त्याग करें या फिर गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दें।  

क्या है असल वजह?

भारत की जीत पर हर भारतीय फैन्स के दिल में खुशी का माहौल था और अपने-अपने ढंग से इसका इजहार भी किया जा रहा था। ऐसे में जय शाह जो खुद भी इस जीत की खुशी में सराबोर थे। उन्होंने तिरंगा हाथ में लेने से भला क्यों इनकार किया? दरअसल जय शाह आईसीसी क्रिकेट समिति के सदस्य भी हैं और नियमों के मुताबिक आईसीसी सदस्य किसी भी एक खास देश के पक्षधर नहीं हो सकते, इन्हीं कारणों के चलते जय शाह ने उस वक्त तिरंगा हाथ में लेने से इनकार कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Marco Rubio मंगलवार को पहुंचेंगे Mumbai, Jaishankar से द्विपक्षीय व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी वार्ता

वामपंथी दलों के book stall में तोड़फोड़ गलत, BJP नेता Swapan Dasgupta बोले- शर्म से झुक गया सिर

Italy में हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय Embassy ने जारी की Advisory

Canada सैन्य अड्डे पर आग से 4 सैनिकों की मौत, जांच में जुटे 50 अधिकारी