खुल गया बड़ा राज! ट्रंप के शपथ में क्यों नहीं गए मोदी, सच जानकर हो जाएंगे हैरान

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। लेकिन जिस वक्त डोनाल्ड ट्रंप शपथ ले रहे थे, ठीक उसी वक्त सब की नजर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पर गई। जयशंकर की तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया है। जो लोग भारत में बैठकर भारत को ही कोसते रहते हैं। वो जयशंकर की तस्वीर को देखकर रो रहे हैं। कुछ कट्टरपंथी लोग मजे लेते हुए कह रहे थे कि डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी क्यों नहीं गए। ये तो आपको पता चल ही जाएंगे। लेकिन जयशंकर की मौजूदगी से वामपंथी गैंग को तगड़ा झटका लगा है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को सबसे एक्सक्लूसिव सीट दी। एस जयशंकर को पहली पंक्ति में बिठाया गया वो भी उस सीट पर जो बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप के सामने थी। इससे बड़ा वीआईपी ट्रीटमेंट शायद किसी देश को नहीं मिला। सबसे हैरान करने वाली बात है कि अमेरिका के ट्रीटी पार्टनर देश भी तीसरी और चौथी पंक्ति में बैठे थे। 

इसे भी पढ़ें: America फिर से महान बनेगा इसके लिए दुनिया का कौन सा देश भेंट चढ़ेगा, बड़ी-बड़ी बातें करने वाले ट्रंप का काम क्या भारत के बिना चलेगा?

नाइजीरिया के राष्ट्रपति पद की शपथ के वक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गए थे। मालदीव में जब मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली तो वहां केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू गए थे। ईरान में जब पेजेस्कियान ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली तो वहां नितिन गडकरी गए थे। 2024 में इंडोनेशिया और मैक्सिको के लिए विदेश राज्य मंत्री पवित्र मर्गेटा को भेजा गया था। ऐसे में पीएम मोदी का ना जाना भी एक पॉलिसी का हिस्सा ही है। कई लोग सवाल कर रहे हैं कि फिर डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग को न्यौता क्यों भेजा। इसका जवाब अमेरिका और चीन के लगातार बिगड़ते रिश्तों में है। अमेरिका और चीन में जो ट्रेड वॉर चल रही है उसे शांत करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप शी जिनपिंग से मिलना चाहते थे। लेकिन जिनपिंग ने आने से ही मना कर दिया।  

प्रमुख खबरें

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार