मोदी सरकार के बजट के क्यों खुश हैं राहुल गांधी के करीबी नेता, ट्वीट में वित्त मंत्री को लेकर कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jul 23, 2024

पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को 2024 के आम चुनावों के मद्देनजर कुछ ऐसी ही योजनाओं की घोषणा करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना की, जिनका वादा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किया था। एक्स को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता ने लिखा, "मुझे यह जानकर खुशी हुई कि माननीय वित्त मंत्री ने चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस घोषणापत्र 2024 पढ़ा है, मुझे खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस घोषणापत्र के पृष्ठ 30 पर उल्लिखित रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन (ईएलआई) को वस्तुतः अपनाया है।''

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य भाजपा के सहयोगियों और "क्रोनीज़" को खुश करना है। कांग्रेस नेता ने दस्तावेज़ को "कुर्सी बचाओ" बजट बताया और आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव घोषणापत्र से नकल किया गया था। राहुल ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि "कुर्सी बचाओ" बजट। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सहयोगियों को खुश करने के लिए अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे किए गए। अपने मित्रों को खुश किया गया, ‘एए’ को लाभ दिया गया, लेकिन आम भारतीय को कोई राहत नहीं दी गई।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस का घोषणापत्र और पिछले कुछ बजट का ‘कॉपी-पेस्ट’ किया गया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मोदी 3.0 के पहले Budget को राहुल गांधी ने बताया कुर्सी बचाओ बजट, खड़गे बोले- ये देश के विकास के लिए नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह बजट सिर्फ दो लोगों के लिए है...वे (भाजपा सरकार) बहुत सारे वादे करते हैं लेकिन कुछ नहीं होता। उन्होंने यह दावा भी किया कि यह ‘नकलची बजट’ है जिसमें सरकार कांग्रेस के ‘न्याय’ के एजेंडे की ठीक तरह से नकल नहीं कर पाई है। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस के न्याय के एजेंडे को ठीक तरह से कॉपी भी नहीं कर पाया मोदी सरकार का नकलची बजट ! मोदी सरकार का बजट अपने गठबंधन के साथियों को ठगने के लिए आधी-अधूरी रेवड़ियां बांट रहा है, ताकि राजग बची रहे। यह देश की तरक्की का बजट नहीं, मोदी सरकार बचाओ बजट है।’’ उन्होंने कहा कि 10 साल बाद उन युवाओं के लिए सीमित घोषणाएं हुईं हैं, जो सालाना दो करोड़ नौकरियों के जुमले को झेल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में