स्थगित हो गया PM Modi का Jammu-Kashmir दौरा, Vande Bharat Express और World's Highest Railway Bridge का होना था उद्घाटन

By नीरज कुमार दुबे | Apr 16, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा स्थगित हो गया है। हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर जाने वाले थे जिसको लेकर पिछले कई दिनों से केंद्र शासित प्रदेश में तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, "प्रधानमंत्री की जम्मू-कश्मीर की प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए आभारी हूं।" हम आपको बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना में प्रधानमंत्री की जम्मू-कश्मीर यात्रा को स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि घाटी के लिए प्रतिकूल मौसम पूर्वानुमान के कारण प्रधानमंत्री की यात्रा रद्द कर दी गई है। हम आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का जम्मू-कश्मीर दौरा नये सिरे से तैयार किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह का जिक्र कर बोले उमर अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा मिलने की उम्मीद

हम आपको यह भी बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को कश्मीर के शून्य से नीचे के तापमान के हिसाब से बनाया गया है। इसमें पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने से बचाने के लिए उन्नत हीटिंग सिस्टम हैं। सुरक्षा के लिए ओवरहीट प्रोटेक्शन सेंसर भी लगाए गए हैं। यह ट्रेन जम्मू से श्रीनगर तक की यात्रा के समय को आठ या नौ घंटे से घटाकर तीन घंटे और 10 मिनट कर देगी। इसमें स्व-विनियमन हीटिंग केबल लगे हैं जो शून्य से नीचे के तापमान में सुचारू संचालन के लिए ठंड को रोकते हैं।

हम आपको यह भी बता दें कि अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री को उधमपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन भी करना था। हम आपको बता दें कि कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने की महत्वाकांक्षी रेल परियोजना पहली बार 1997 में शुरू की गई थी। हालांकि, चुनौतीपूर्ण भूगर्भीय, भौगोलिक और मौसम की स्थिति के कारण, परियोजना को देरी का सामना करना पड़ा। अब पूरा हो चुका रेल लिंक 119 किलोमीटर ट्रैक और 38 सुरंगों के साथ है, जिसमें सबसे लंबी सुरंग टी-49 12.75 किलोमीटर लंबी है।

प्रमुख खबरें

Gurugram Hit-and-Run मामले की जांच के लिए SIT गठित, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

DUSU Election 2024: पहले चरण में 36 फीसदी मतदान, शनिवार को होगी मतगणना

NIA के 7 मामलों में Jagtar Singh Johal को राहत, High Court ने 8 साल बाद दी जमानत

MEA Press Briefing: America, Pakistan, Bangladesh, Saudi Arabia, Maldives, Yemen और Bhutan संबंधी मुद्दों पर भारत सरकार ने दी बड़ी जानकारी