भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, आखिर चीन के दुष्प्रचार पर इतना भरोसा क्यों ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

नयी दिल्ली। चीन के सैनिकों के भारतीय सीमा में दाखिल होने संबंधी राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने बुधवार को सवाल किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को भारत की सेना पर ऐतबार होने की बजाए चीन के दुष्प्रचार पर इतना भरोसा क्यों है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने बयान में कहा, ‘‘राहुल गांधी को चीन के प्रोपगैंडा का शिकार होने से खुद को बचाना चाहिए। उन्हें चाहिए कि वो देश की सेना और सरकार पर भरोसा करें।’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की सेना और सरकार पर पूरा भरोसा होना चाहिए जबकि वे चीनी दुष्प्रचार का शिकार हो रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल को न तो चीन के दुष्प्रचार पर यकीन करना चाहिए और न दूसरों को ऐसे दुष्प्रचार का शिकार बनाना चाहिए। 

इसे भी देखें : युद्धाभ्यास के Video जारी कर तनाव बढ़ाने वाले China को India ने दिया करारा जवाब 

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...