क्यों सैफ अली खान को पहली फिल्म से डायरेक्टर ने कर दिया था बाहर, सालों बाद किया खुलासा

By रेनू तिवारी | May 07, 2020

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। नवाबों के घर में जन्में सैफ अली खान को भी बॉलीवुड में आने के लिए वहीं सब करना पड़ता है जो एक आम एक्टर का प्रोसेज होता है। सैफ अली खान ने हाल ही में मुबई मिरर के साथ खास बात चीत में अपनी पहली फिल्म का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि परंपरा मेरी पहली फिल्म नहीं थी। इससे पहले जिस फिल्म में मुझे साइन किया गया था उससे मुझे बाहर निकाल दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं दीया मिर्जा के GIRLS GANG का हिस्सा कौन से सुपरस्टार हैं? तस्वीर देख लो पता चल जाएगा 

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सैफ ने अपनी पहली फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। सैफ अली खान 1992 में फिल्म बेखूदी से डेब्यू करने वाले थे लेकिन सैफ ने सेट पर कुछ ऐसा कर दिया था जिसके बाद फिल्म बेखुदी के डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया था। सैफ ने कहा कि डारेक्टर राहुल राविल के साथ हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में मेरी हिरोइन काजल थी। ये शूट का पहला दिन था। मैं थोड़ा नर्वस भी थी। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की याद में तड़प रही हैं शहनाज गिल, शेयर किया ये अनदेखा वीडियो

डायरेक्टर ने कहा कि आपको आंखों में आंसू को भर कर गाने की कुछ लाइन गानी थी। ये लाइन थी चाहत की राहों में, क्यूं इतना डरता है। ये गाना भले ही आसान लग रहा हो लेकिन यह इतना आसान नहीं था। चाहत की राहों में से लेकर क्यूं इतना डरता है तक जाने में मेरे एक्सप्रेशन बदल जाते थे।'' इस चीज के बार बार होने के बाद डारेक्टर राहुल राविल ने मुझे फिल्म से बाहर कर दिया था। सैफ ने कहा कि ये मेरी पहली फिल्म थी और मैं काफी डरा हुआ था। सैफ ने कहा कि डायरेक्टर के अनुसार मैं काम में दिलचस्पी नहीं ले रहा था। उस शॉट को लेकर मैं मानता हूं कि मैंने बहुत ही बुरा किया था। फिर आगे चल कर मैंने अपनी एक्टिंग पर और ध्यान दिया और 1993 में फिल्म परंपरा से डेब्यू किया।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश