शाहरुख खान ने अरविंद केजरीवाल को क्यों कहा -सर आप तो दिल्लीवाले हो, हुक्म करो

By रेनू तिवारी | Apr 03, 2020

बॉलीवुड सुपरस्टार नें शाहरुख खान ने तमाम अलोचना के बाद सोशल मीडिया पर देश को मदद करने का ऐसा ऐलान किया जिससे सारी आलोचना तारीफों में बदल गई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी चार कंपनियों रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, कोलकाता नाइट राइडर्स, मीर फाउंडेशन और रेड चिलीज वीएफएक्स के माध्यम से भारत में कोरोनवायरस वायरस से लड़ने में मदद करने की घोषणा की है।

शाहरुख खान ने कहा, "मेरी टीम और मैंने अपने-अपने तरीके से सोचा कि भारत सरकार को योगदान किस तरह दिया जाए चर्चा करने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि हम पहल की एक श्रृंखला के साथ आए हैं, जो हमें उम्मीद है कि एक छोटा अंतर होगा।" कंपनियां शुरू में केवल मुंबई, दिल्ली और कोलकाता पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

इसे भी पढ़ें: जैसे रणबीर-आलिया की शादी पर ग्रहण लगा है कुछ वैसे ही फिल्म ब्रह्मास्त्र पर, फिर टली रिलीज डेट

मदद के दौरान दिल्ली को तबज्जो मिलने से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फूले नहीं समाए उन्होंने दिल्ली को मदद देने के लिए  शाहरुख खान का आभार जताया। केजरीवाल ने ट्वीतर पर लिखा कि 'शुक्रिया शाहरुख जी आप का धन्यवाद। इस कठिन घड़ी में आपका उदार योगदान कई लोगों के जीवन को स्पर्श करेगा।

केजरीवाल के इस ट्वीट पर किंग खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "सर आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक्यू मत करो, हुक्म करो। अपने दिल्लीवाले भाइयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे. ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस आपदा से हम जीत कर निकलेंगे। जमीन पर काम कर रही आपकी टीम को शुभकामनाएं।"

आपको बता दे कि दिल्ली से शाहरुख खान का काफी लगाव है। दिल्ली से जुड़ी शाहरुख खान की पुरानी यादे हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी के काफी साल दिल्ली में संघर्ष में गुजारे।

प्रमुख खबरें

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया