शाहरुख खान का घर मन्नत क्यों कर रहा ट्विटर पर ट्रेंड, वजह बड़ी है!

By निधि अविनाश | Apr 24, 2022

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का घर मन्नत एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। ट्विटर पर भी शाहरुख के फैंस लगातार उनके घर मन्नत के बारे में बात कर रहे है। यहां तक की ट्विटर पर शाहरुख खान और मन्नत जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर क्या वजह है कि शाहरुख खान का मन्नत एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

इसे भी पढ़ें: विक्रम भट्ट की इस फिल्म से अविका गौर करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोशल मीडिया पर फैंस ने मन्नत नेमप्लेट की तस्वीरें शेयर की है जिसमें शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने घर मन्नत नेमप्लेट को डिजाइन करवाया है। उन्होंने इस बार नए और आकर्षित तरीके से मन्नत का नाम घर के आगे लिखा है। मन्नत नेमप्लेट का डिजाइन इस बार काफी अलग और खूबसूरत है। मन्नत के हर अक्षर को एक के नीचे एक लगाया गया और कांच में छापा गया है। पहले मन्नत का डिजाइन हॉरीजॉन्टल था लेकिन अब इसे बदलकर वर्ट‍िकल डिजाइन में कर दिया गया है। वहीं सोनू सूद की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि सोनू के मसीहा ईमेज के कारण अब उन्हें कोई निगेटिव रोल ऑफर नहीं हो कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA