सुष्मिता और प्रियंका ने क्यों छोड़ी कांग्रेस ? रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- मुझे भी किया अपमानित

By अनुराग गुप्ता | Oct 19, 2021

लखनऊ। कांग्रेस ने मंगलवार उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की बात कही। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जिन महिलाओं ने कांग्रेस के लिए काम किया उन्हें तक तो पार्टी रोक नहीं पाई और कई स्थानों पर चुनाव हो चुके हैं, कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को टिकट दिया है ?सुष्मिता ने क्यों छोड़ी कांग्रेस ?समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जिन महिलाओं ने कांग्रेस के लिए काम किया उन्हें ये (कांग्रेस) रोक नहीं पाए। सुष्मिता देव ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। मुझे भी अपमानित किया।उन्होंने कहा कि सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया है। हमारी जैसी महिलाओं को वहां (कांग्रेस) पर लगता है कि राजनीतिक तौर पर शोषित किया जाता है। आप देखिए कई जगह चुनाव हुए कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को टिकट दिए ?दरअसल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाएं पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें। महिलाएं अगर समाज में बदलाव चाहती हैं तो वह राजनीति में आएं और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।

प्रमुख खबरें

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में