कॉमेडियन को धमकी, अल्पसंख्यक विरोधी बयान, खबरों में बने रहने वाले टी राजा सिंह ने क्यों बीजेपी छोड़ने का किया फैसला?

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2025

गोशामहल विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को भाजपा छोड़ दी। राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी को संबोधित एक पत्र में उन्होंने कहा कि उन्होंने भारी मन और गहरी चिंता के साथ यह पत्र लिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामचंदर राव को तेलंगाना के लिए भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाना तय है। यह निर्णय न केवल मेरे लिए बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं के लिए भी एक झटका और निराशा की तरह आया है, जो हर उतार-चढ़ाव में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं। ऐसे समय में जब भाजपा तेलंगाना में अपनी पहली सरकार बनाने की दहलीज पर खड़ी है, इस तरह का चुनाव इस बात पर गंभीर संदेह पैदा करता है कि हम किस दिशा में जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 10 मजदूरों की मौत, 15 से 20 लोग घायल

हमारे पास तेलंगाना में भाजपा को सत्ता में लाने का वर्षों बाद सबसे अच्छा अवसर था, लेकिन उम्मीद की जगह धीरे-धीरे निराशा और हताशा आ रही है, इसका कारण मेरे लोग नहीं हैं, बल्कि नेतृत्व को शीर्ष पर बैठाया जाना है। राजा सिंह ने कहा, "हुत दुख के साथ मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि तेलंगाना के स्पीकर को सूचित करें कि टी. राजा सिंह अब भाजपा तेलंगाना विधानसभा के सदस्य नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार