तीन घंटे तक केनरा बैंक में रहा एक व्यक्ति का शव! ग्रामीणों ने की ऐसी मांग

By निधि अविनाश | Jan 07, 2021

बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसी खबर आ रही है जिसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावा गांव के लोग केनरा बैंक की शाखा में ग्रामीण महेश यादव नाम के व्यक्ति का शव लेकर पहुंच गए और उसके खाते में जमा रकम की मांग करने लगे। 60 साल के महेश यादव की बीमारी के कारण मौत हो गई जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणोंं ने बैंक से उसके जमा पैसों की मांग की है।

बता दें कि महेश का अपना कोई नहीं है जिसके कारण उसके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को आगे आना पड़ा है। जब ग्रामीण बैंक पहुंचे और जमा पैसे की मांग की तो बैंक प्रबंधन ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया जिसके बाद गुस्से में आकर ग्रामीणों ने महेश यादव के शव को बैंक के अंदर लाकर रख दिया। महेश का शव तीन घंटे तक बैंक में पड़ा रहा जिसके कारण बैंक और आसपास में काफी अफरा-तफरी मच गई है। 

इसे भी पढ़ें: भारी बर्फबारी के बीच कश्मीर घाटी में विमानों का परिचालन निलंबित, कई उड़ानें रद्द

पुलिस के आने के बाद माहौल थोड़ा ठंडा हुआ और आखिरकार बैंक ने ग्रामीणों को 10 हजार सौंप दिए जिसके बाद ग्रामीण महेश का शव लेकर अतिंम संस्कार के लिए रवाना हुए। पुलिस के मुताबिक, महेश ने न ही शादी की थी और न ही उसका कोई अपना था, यहां तक की महेश के भाई की भी मृत्यु बहुत साल पहले हो गई थी। बैंक ने बताया कि महेश के खाते में 18 लाख जमा हैं। महेश से बैंक ने कई बार केवाईसी कराने के लिए भी कहा था। बैंक प्रबंधक के अनुसार, महेश ने अपने कोई नॉमिनी भी नहीं बताए थे जिसके कारण बैंक ग्रामीणों को पैसे देने से इनकार कर रहे थे। बता दें कि महेश को डर था कि उसके पैसे कोई ले न जाए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर