Manipur में क्यों लगा राष्ट्रपति शासन? भाजपा ने बताई असली वजह

By अंकित सिंह | Feb 14, 2025

एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के चार दिन बाद, केंद्र ने गुरुवार को घोषणा की कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है और राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के फैसले की घोषणा, संसद के दोनों सदनों को बजट सत्र के शेष भाग के लिए 10 मार्च को फिर से स्थगित करने के कुछ घंटों बाद की गई। बड़ा सवाल ये है कि आखिर भाजपा वहां सरकार बनाने में क्यों कामयाब नहीं हो पाई। इसको लेकर अब जवाब आया है। 

इसे भी पढ़ें: क्या अब मणिपुर जाने और लोगों से माफी मांगने का साहस करेंगे प्रधानमंत्री: खरगे

मणिपुर में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे सिंह ने करीब 21 महीने की जातीय हिंसा के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस हिंसा में अब तक 250 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सिंह ने नौ फरवरी को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के कुछ घंटे बाद इंफाल में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिपोर्ट भेजे जाने के बाद राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय लिया गया। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब पार्टी के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा और पार्टी विधायकों के बीच कई दौर की चर्चा के बावजूद पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने में विफल रही। 

प्रमुख खबरें

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य

NCB ने केरल और बेंगलुरु में तोड़ा कोकीन तस्करी नेटवर्क, 7 गिरफ्तार