राजभवन में हिंसा के पीड़ितों के प्रवेश पर क्यों लगाई रोक? ममता सरकार पर भड़के राज्यपाल, कहा- संविधान अपना काम करेगा

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2024

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान भी हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं, इस चुनाव के दौरान भी हिंसा, हत्या, धमकी की घटनाएं हुई हैं। सबसे बुरी बात यह है कि जब लोग अपनी शिकायत बताने के लिए राज्यपाल से मिलने आए तो उन्हें रोका गया। लेकिन यह हत्या जैसी सच्चाई है जो एक दिन सामने आ ही जाएगी, मैं लोगों का राज्यपाल बनना चाहता हूं, इसलिए मैं उनसे मिलने गया, मैंने उनके साथ समय बिताया। मैंने जो सुना वह उन निर्दोष लोगों की गहरी आवाज थी जो गुंडों के बंदूक की नोक पर थे। 

इसे भी पढ़ें: मुझे बंगाल से बाहर रखने की टीएमसी की कोशिशें सफल नहीं होंगी : Amit Malviya

इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल से हमने पीड़ितों (पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित) के साथ मुलाकात के लिए समय मांगा था, उन्होंने कल हमें समय भी दिया था लेकिन आज ममता बनर्जी की पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। मुझे लगता है कि आपातकाल के समय भी ऐसा नहीं किया गया था। मुझे यहां 1 घंटे से रोका गया है। मैंने 1 घंटे इंतजार किया, राज्यपाल के ओएसडी को संदेश भेजा। मेरे पास राज्यपाल का लिखित में अनुमोदन है, हमने यहां कोई प्रदर्शन नहीं किया है जो हमें यहां ऐसे रोका जाए।  

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप