राज्यसभा को लेकर कांग्रेस में क्यों मच गई रार, राहुल-प्रियंका ने मिलकर की लिस्ट तैयार, 40 साल, 18 साल पार्टी को देने वालों की 'तपस्या' हुई बेकार?

By अभिनय आकाश | May 30, 2022

देश की ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने राज्यसभा के लिए 10 उम्मीदवारों का ऐलान किया तो उसे भरोसा था कि सियासत के सातों सुर साध लिए गए हैं। लेकिन ऐसा हो न सका। राज्यसभा के लिए टिकट का ऐलान हुआ तो कांग्रेस में बखेड़ा खड़ा हो गया। पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आवाज उठाई और फिर बात बढ़ती चली गई।  पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई। पवन खेड़ा ने बाद में डैमेज कंट्रोल के लिए परिवार के परिवार के प्रति वफादारी साबित करने की कोशिश की। लेकिन तब तक बात दूर तक निकल चुकी थी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन, सरकार चलाना आम आदमी पार्टी के बस की बात नहीं: कांग्रेस

2024 का लोकसभा चुनाव सिर पर है। माना जा रहा है कि उससे पहले उठी ये असंतोष की आवाज कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। कांग्रेस के कुछ नेता अपनी नाराजगी भले ही जाहिर कर रहे हों पर लिस्ट देखकर पहली नजर में ही ये साफ प्रतीत होता है कि पार्टी के टॉप लीडरशिप ने अपने वफादारों को मौका दिया है। खासकर, ऐसे चेहरों को जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। वैसे ये तो काफी समय से चर्चा में है कि पार्टी की तरफ से सारे बड़े फैसले में राहुल औऱ प्रियंका की पसंद को ही तरजीह दी जाती है। इसे इस बात से भी समझ सकते हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव होने हैं लेकिन दोनों ही राज्यों में पार्टी हाइकमान की तरफ से स्थानीय नेताओं की परवाह किए बगैर अपने भरोसेमंद और वफादारों को ही तवज्यों देना जरूरी समझा।  

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!