International Yoga Day 2026: क्यों 21 June को ही मनाया जाता है योग दिवस? जानिए Summer Solstice से इसका गहरा Connection

By अनन्या मिश्रा | Jun 20, 2026

हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने का एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है। आज के समय में दुनिया भर में योग की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है और लाखों लोगों ने इसको अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इतिहास, थीम और महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्यों चुना गया ये दिन

बता दें कि साल का सबसे लंबा दिन 21 जून का होता है। जोकि ग्रीष्म संक्रांति का प्रतीक होता है। भारतीय परंपरा में इस दिन का विशेष महत्व होता है। योग के नजरिए से इसको प्राकृतिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा एक अहम दिन माना जाता है।

थीम

हर साल इस दिन एक खास थीम रखी जाती है। साल 2026 की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' रखा गया है। इस थीम का उद्देश्य यह बताया है कि हर उम्र के लोगों के लिए योग फायदेमंद होता है। यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

महत्व

योग हमारे शरीर को मजबूत और संतुलित बनाने में सहायता करता है।

नियमित योगाभ्यास से चिंता और तनाव कम होता है।

योग मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है।

योग लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

योग भारत की प्राचीन संस्कृति और विरासत का वैश्विक प्रतीक बन गया है।

प्रमुख खबरें

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने की UAE की गोपनीय यात्रा, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से मिले

Myanmar Airstrike | म्यांमार में हैवानियत की हदें पार! बम फटे, इमारतें जलीं और पल भर में बिछ गए 49 शव... रखाइन में खूनी हमले से दहली दुनिया!

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज, 2008 के बाद सितंबर की सबसे ठंडी सुबह

Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनर