क्या है Wifi Calling और कैसे करता है काम? जानें अपने Smartphone की इस कमाल की Setting के बारे में

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 17, 2026

डिजिटल दौर के जमाने में इंटरनेट के जरिए से हर एक काम आसान हो गया है। अब यूजर्स कॉलिंग इंटरनेट के माध्यम से कर रहे हैं। अब आप अपने स्मार्टफोन के जरिए वाईफाई कॉलिंग कर सकते हैं। वाईफाई कॉलिंग कैसे काम करता है इसके बारे में कुछ लोग तो जानते ही नहीं है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप Wifi Calling कैसे कर सकते हैं, क्योंकि यूजर्स को इसको यूज करना नहीं पता है। आपको बता दें कि, इस कॉलिंग ऑप्शन का फायदा यह है कि सिम में नेटवर्क नहीं है, फिर भी आप किसी को फोन कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते है Wifi Calling के बारे में, कैसे इसका यूज कर सकते हैं।

जब आपके फोन में नेटवर्क नहीं होते हैं, तो आप किसी साथी को फोन करके बात कर सकते हैं। आप किसी ऐसी जगह पर मौजूद है , जहां नेटवर्क नहीं आ रहे है, किसी कमरे में नेटवर्क कमजोर है, लेकिन घर में WiFi अच्छा चल रहा है, तो इसे कनेक्ट करके आप किसी को भी फोन कर सकती है।

सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको WhatsApp या Facebook जैसे किसी भी ऐप की आवश्यकता नहीं होती। आप सिर्फ एक साधारण सेटिंग को ऑन करके अपनी कॉल को आसानी से WiFi पर शिफ्ट कर सकती हैं।

इस सुविधा में आपकी कॉल इंटरनेट के माध्यम से टेलीकॉम कंपनी के सर्वर से जुड़कर सामने वाले व्यक्ति तक आपकी आवाज पहुंचाती है। अनुभव बिल्कुल सामान्य कॉल जैसा ही रहता है, जिससे आपको यह एहसास नहीं होता कि कॉल इंटरनेट के जरिए हो रही है।

WiFi Calling ON रखने से क्या होगा?

- जैसा कि आपके फोन में नेटवर्क नहीं है, लेकिन घर में वाईफाई चल रहा है। ऐसी स्थिति में कोई आपको फोन कर रहा है, लेकिन नेटवर्क नहीं होने के कारण फोन नहीं लग पा रहा है। यदि वाई-फाई कॉलिंग ऑन है, तो आपकी कॉल इंटरनेट के जरिए कनेक्ट हो जाएगी।

- इसके जरिए कमजोर नेटवर्क में भी कॉल कनेक्ट हो जाएगी।

- बेसमेंट या ऐसा गांव जहां किसी सिम का नेटवर्क अच्छा नहीं है, वहां भी कॉल कर सकती हैं।

- इससे कॉल क्वालिटी बेहतर होती है। 

- अगर आपके फोन में नेटवर्क कम है तो नॉर्मल कॉल कट जाती है, लेकिन नेट अच्छा है, तो वाईफाई कॉलिंग में कॉल ड्रॉप कम होगी।

सबसे जरूरी क्या है?

 

इस बात का ध्यान रखें कि, वाईफाई कॉलिंग का तभी फायदा होगा, जब घर में आपने वाईफाई का कनेक्शन ले रखा होगा। वाईफाई स्लो होगा तो कॉल में दिक्कत आ सकती है।  जब आप पब्लिक में वाईफाई से कॉल करते समय सावधानी रखें, क्योंकि इससे आपकी बातें कोई सुन सकता है। घर में वाईफाई कॉलिंग करना फायदेमंद होगा। 

प्रमुख खबरें

Women Reservation पर खरगे का BJP पर हमला, ये Tamil Nadu जैसे राज्यों के साथ धोखा है

बीसीसीआई के शेड्यूल से नाखुश हैं कोच गंभीर और गिल, अफगानिस्तान टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Bihar में Samrat Choudhary सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, 24 April को NDA का बड़ा Floor Test

Akshay Kumar की नई पारी? Sandeep Reddy Vanga और Aditya Dhar के साथ काम करने की जताई इच्छा, बोले- ताकतवर है एनिमल का गुस्सा