WI vs AUS: क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया से जीती टी20 सीरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

ग्रोस आइलेट। क्रिस गेल के 38 गेंदों पर 67 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल की। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 141 रन बनाये। वेस्टइंडीज ने 31 गेंद शेष रहते हुए चार विकेट पर 142 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल किया। कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरण 27 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन सेंट लूसिया में खेला गया यह मैच पूर्व कप्तान गेल के नाम रहा।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय सहकारिता मंत्री के तौर पर अमित शाह अच्छा काम करेंगे: शिवसेना

सलामी बल्लेबाजों कप्तान आरोन फिंच (31 गेंदों पर 30 रन) और मैथ्यू वेड (16 गेंदों पर 23 रन) तथा मध्यक्रम के बल्लेबाजों मोएजेस हेनरिक्स (33) और एस्टन टर्नर (24) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे। अमेरिका की तरफ से आठ टी20 खेलने के बाद 2019 से वेस्टइंडीज की तरफ से खेल रहे लेग स्पिनर हेडन वाल्श जूनियर ने अपने दूसरे ओवर में दो विकेट लिये। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किये जबकि ओबेद मैकॉय, ड्वेन ब्रावो और फैबियन एलेन ने एक – एक विकेट लिया। श्रृंखला का चौथा मैच बुधवार को खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | National Film Awards 2026 | गुजरात के केवड़िया में सजी दिग्गजों की महफिल | Anant Nag, Mammootty, Yami Gautam ने जीता अवॉर्ड

Shreyas Iyer बोले, सानो की टर्निंग पिच पर बैटिंग थी मुश्किल, Asian Games के लिए मिला अभ्यास

Donald Trump से मिलेंगे British PM Andy Burnham, UN में उठाएंगे AI और Middle East का मुद्दा

Jamui मामले पर Tejashwi Yadav का हमला, CM Samrat Choudhary से मांगा इस्तीफा