जातीय हिंसा फैलने के बाद Manipur में व्यापक तौर पर मानवाधिकारों का हनन हुआ : US report

By Prabhasakshi News Desk | Apr 23, 2024

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को मानवाधिकारों पर अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि मणिपुर में जातीय हिंसा फैलने के बाद राज्य में व्यापक तौर पर मानवाधिकारों का हनन हुआ है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना को ‘‘शर्मनाक’’ बताया है और मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

अमेरिकी संसद द्वारा स्वीकार की गई विदेश विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के कार्यालय पर कर अधिकारियों द्वारा छापेमारी और गुजरात की एक अदालत द्वारा एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने और उन्हें दो साल की सजा का भी उल्लेख किया गया है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में वर्ष 2023 में मानवाधिकारों और अभिव्यक्ति एवं एकत्र होने की स्वतंत्रता के मुद्दे पर कुछ सकारात्मक घटनाक्रम का भी उल्लेख किया गया है। 

जुलाई में, भारत सरकार ने कश्मीर के मुख्य शहर श्रीनगर में एक जुलूस की अनुमति दी, जिससे शिया मुसलमानों को धार्मिक मुहर्रम कार्यक्रम मनाने की अनुमति मिल गई। यह जुलूस 1989 में प्रतिबंधित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार