Relationship Tips: पत्नी न करे सास-ससुर को पसंद तो अपनाएं ये टिप्स, रिश्ते बनेंगे बेहतर

By अनन्या मिश्रा | Mar 25, 2023

शादी के बाद एक लड़की अपना घर परिवार छोड़कर अपने पति के साथ उसके पूरे परिवार को अपना बना लेती है। लेकिन कई बार उस लड़की को पराया महसूस कराया जाता है। तब वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाती है। जब उसे अपने ससुराल में अपनापन नहीं मिलता तो कई बार वह बिना किसी की परवाह किए बड़े-बुजुर्गों को भी जवाब देने लगती है। शादी के बाद पति अपनी पत्नी और पैरेंट्स के बीत रिश्ते को या तो बेहतर बनाता है या फिर बदतर बना देता है। पुरुष चाहे तो इन मतभेदों को बढ़ने से पहले ही रोक सकता है। लेकिन कई बार समझ न होने के कारण वह भी पत्नी और पैरेट्स के झगड़े के बीच पिस जाता है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपनाएं ये आइडिया, पैरेंट्स बनने के बाद भी नहीं होगी समय की कमी

पैरेंट्स को पसंद न करने की वजह

यदि आपकी पत्नी आपके पैरेंट्स को पसंद नहीं करते है तो हो सकता है कि इसके पीछे कोई कारण हो। उस कारण को जानने की कोशिश करें। इससे पैरेट्स और पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती हैं और रिश्ते को सुधारने का मौका मिल जाता है। लेकिन ऐसा करते समय आप पहले से किसी भी तरह का पूर्वाग्रह लेकर न बैठें। पत्नी को अपने मन की बात कहने का पूरा मौका दें। इस दौरान उन्हें एक दोस्त की तरह सुनें।

पत्नी और पैरेंट्स को बराबर सम्मान दें

अधिकतर महिलाएं तब अपने सास-ससुर को पसंद नहीं करती जब उन्हें यह एहसास होने लगता है कि वह पति को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। या फिर सास-ससुर पति को उनसे दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पति को जिम्मेदार बनकर इस गलतफहमी को दूर करना चाहिए। इसके लिए पत्नी और पैरेंट्स को बराबर सम्मान और अहमियत देनी चाहिए। 

पैरेंट्स की साइड

शादी के बाद ससुराल में महिला को सिर्फ अपने पति का सहारा होता है। यदि पत्नी आपसे कुछ शेयर करती है और आप हमेशा पैरेंट्स का साइड लेंगे तो उसके मन में आपको और परिवार को लेकर गलत भावनाएं आने लगेंगी। हर बात पर पत्नी का भी साइड नहीं लेना चाहिए। दोनों तरफ से आपको सही के साथ खड़ा होना है। इससे दोनों पक्षों में टकराव कम होगा।

फैमिली टाइम

पत्नी और पैरेंट्स के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनाने के लिए आप सब एक साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ में खुशनुमा पल बिताने से रिश्तों के बीच में आया मनमुटाव भी दूर हो जाएगा। साथ ही पत्नी और पैरेंट्स एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझेंगे।

वाइफ के पैरेंट्स

शादी के बाद पुरुष अपनी पत्नी को सभी की बात सुनने और परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान किए जाने का हुक्म देता है। लेकिन कई बार पुरुष अपने ससुराल वालों की इज्जत को अहमियत देना भूल जाता है। तब भी महिलाएं आपके पैरेंट्स के साथ भी वैसा ही व्यवहार करने लगती हैं। इसलिए दोनों पक्षों को बराबर सम्मान देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Middle East Crisis | JD Vance करेंगे शांति वार्ता का नेतृत्व, लेबनान मुद्दे पर ईरान को दी चेतावनी

Strait Of Hormuz Crisis | Middle East में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादल

Assembly Elections 2026: लोकतंत्र का महापर्! केरल, असम और पुडुचेरी में मतदान जारी, सत्ता के लिए कड़ा संघर्ष

Kerala Assembly Elections: केरल की 140 विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान जारी