इस मुस्लिम देश के PM की पत्नी ने जिनपिंग से हाथ मिलाने से किया इनकार, चौंक गया भारत!

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2025

चीन में आयोजित एससीओ बैठक के दौरान अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन अब ये वायरल हो रहा है। मंच पर शी जिनपिंग अपनी पत्नी के साथ खड़े थे औऱ बैठक में आए सभी मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने पीएम मोदी का किया था और फिर पुतिन का किया था। लेकिन चीन से वीडियो वायरल में एक मुस्लिम देश के प्रधानमंत्री की पत्नी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इस मुस्लिम देश का नाम मलेशिया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जिनपिंग ने बकायदा हाथ आगे भी बढ़ाया। लेकिन मलेशियाई प्रधानमंत्री की पत्नी ने हाथ मिलाने की बजाए अभिवादन का दूसरा तरीका अपनाया। इस वीडियो को कोई धार्मिक एंगल से देख रहा है तो कोई इसे कट्टरवाद से जोड़ रहा है। कोई इसे पाखंड भी बोल रहा है। भारत भी इस वीडियो को देखकर हैरान है। जिस देश के प्रधानमंत्री की पत्नी ने शी जिनपिंग से हाथ नहीं मिलाया। उसी देश ने भारत को भी परेशान कर रखा है। 

इसे भी पढ़ें: शांति से रहो या फिर आकर लड़ लो, हथियार सामने रख जिनपिंग ने ट्रंप और दुनिया को दिया सीधा संदेश

अनवर इब्राहिम की पत्नी वान अजीजा हिजाब पहने हुई थी। यही वजह है कि मलेशियाई पीएम की पत्नी के अभिवादन स्टाइल को कट्टरवाद के नजरिए से देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सब उसी एससीओ समिट में हुआ जहां प्रगतिवाद की बात हुई। जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से लेकर इनोवेशन और डिजिटल परिवर्तन पर चर्चा हुईय़ उसी एससीओ समिट से ऐसी तस्वीरें भी आई हैं। मलेशिया ने ही भगौड़े जाकिर नाइक को रहने का ठिकाना दे रखा है। मलेशिया ने ही कुछ दिन पहले अपने देश में 130 साल पुराने मंदिर को हटाकर मस्जिद बनानी शुरू कर दी। मलेशिया लगातार भारत विरोधी बयान भी देता आया है। आपको बता दें कि मलेशिया अपने कड़े इस्लामिक नियमों के लिए जाना जाता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया