दिल्ली में की थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने एक साल बाद पति को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद एक साल से फरार एक व्यक्ति (61) को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना पिछले साल 29 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई थी, जब आरोपी जितेंद्र ने विवाहेतर संबंध होने के संदेह में अपनी पत्नी पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद, जहांगीरपुरी थाने में धारा 326-ए (तेजाब आदि के इस्तेमाल से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले में आगे की जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘हमारी टीम को जानकारी मिली कि आरोपी महाराष्ट्र में कहीं रह रहा है। दो अप्रैल को उसे कोल्हापुर से पकड़ा गया। जब उसने अपनी पत्नी की हत्या की तब वह बेरोजगार था और उसके बाद वह अपना अधिकांश समय स्थानीय मंदिरों में बिताता था।

प्रमुख खबरें

अगर अमेरिका ने सौ प्रतिशत का टैरिफ थोपा तो !

LSR कॉलेज पहुंची Delhi Police, पार्क में नाबालिग से दरिंदगी के बाद बढ़ाई सुरक्षा

गुड़हल से घर पर बनाएं Natural Hair Conditioner, रूखे बालों को मिलेगी सैलून जैसी चमक

इधर विपक्ष चुनाव आयोग पर हमला करता रह गया, उधर भाजपा ने बड़ा खेल कर दिया, जारी हो गयी BJP Pradesh Prabharis List