क्या अदनान सामी को भी वापस भेजा जाएगा? पूर्व पाक मंत्री ने उठाए सवाल, भड़कते हुए सिंगर ने अनपढ़ गंवार बताया

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2025

गायक अदनान सामी और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। फवाद चौधरी ने पूछा चा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिए जाने के बाद क्या संगीतकार को भी पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा। फवाद हुसैन को अनपढ़ बेवकूफ कहते हुए, सामी ने बताया कि उन्होंने 2016 में ही भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली थी। यह बहस तब शुरू हुई जब हुसैन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस निर्देश का हवाला दिया जिसमें राज्यों से पाकिस्तानी नागरिकों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने को कहा गया था। 

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के निर्वासित की प्रक्रिया शुरू, बिहार-कर्नाटक ने चलाया ड्राइव

अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़ने के लिए निर्धारित 27 अप्रैल की समयसीमा के बाद भारत में न रहे। मेडिकल वीजा वाले लोगों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने को कहा गया है। पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने पूछा अदनान सामी के बारे में क्या? इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मशहूर सिंगर ने ट्वीट किया, इस अनपढ़ बेवकूफ को कौन बताएगा! तीखी बयानबाजी यहीं समाप्त नहीं हुई, बल्कि हुसैन ने यह कहकर समी का गुस्सा भड़का दिया कि गायक लाहौर से हैं। उनकी बात को सही करते हुए सामी ने कहा कि उनकी जड़ें पेशावर से हैं और सूचना मंत्री होने के बावजूद तथ्यों को गलत बताने के लिए उनकी आलोचना की। 

इसे भी पढ़ें: Seema Haider ने लगाई ये गुहार, जताई भारत में ही रहने की इच्छा, पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने के आदेश के बीच आया बयान

फवाद हुसैन इमरान खान के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में सूचना मंत्री और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री थे। सामी ने ट्वीट किया कि मेरी जड़ें पेशावर से हैं, लाहौर से नहीं!! यह सोचना कि आप (गलत) सूचना मंत्री थे और आपको किसी भी जानकारी का ज्ञान नहीं है। आप विज्ञान मंत्री थे? क्या यह बकवास का विज्ञान था? 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार

Ayodhya Deepotsav में बोलीं Anandiben Patel, श्रीराम भारत की आत्मा और सुशासन का आधार

साइबर और ड्रोन हमलों से जटिल हुआ सुरक्षा परिदृश्य, Rajnath Singh ने Bagdogra में सैनिकों को चेताया