Samba Assembly Seat: क्या सांबा सीट पर BJP दोबारा हासिल कर पाएगी जीत या Congress-NC गठबंधन बदलेगा सियासी समीकरण

By अनन्या मिश्रा | Sep 30, 2024

विधानसभा चुनावों का ऐलान होने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल बढ़ गई है। साल 2014 के बाद से यहां पर पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस दौरान घाटी के हालात काफी हद तक बदल चुके हैं। राज्य में दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है, वहीं 01 अक्तूबर को तीसरे चरण का मतदान होना है। बता दें कि इस क्रम में सांबा विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण में मतदान होना है। 

इसे भी पढ़ें: Basohli Assembly Seat: बसोहली में किस पार्टी की होगी जीत और कौन होगा मायूस, दिलचस्प है मुकाबला

तीसरे चरण में होगा मतदान

राज्य की सांबा विधानसभा सीट अनारक्षित है और यहां पर 01 अक्तूबर को चुनाव होना है। बता दें कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देविंदर कुमार मनयाल ने जीत हासिल की थी। देविंदर कुमार मनयाल ने जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय लोक पार्टी के यश पॉल कुंडल को 22,118 वोटों के अंतर शिकस्त दी थी। हालांकि माना जा रहा है भाजपा के लिए इस बार साल 2014 के नतीजे दोहराना आसान नहीं हैं। क्योंकि इस बार कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में बीजेपी को कांग्रेस और एनसी गठबंधन से कांटे की टक्कर मिलती दिखाई दे रही है।

प्रमुख खबरें

FIFA President Gianni Infantino 2027 में नहीं लड़ सकते चौथा चुनाव, पूर्व अधिकारी का दावा

बिहार में Renewable Energy सेक्टर में 2.57 लाख करोड़ के Investment की उम्मीद

Virginia चुनाव जीतकर US Congress पहुंचे Suhas Subramanyam, बोले- अंतहीन युद्ध खत्म कराएंगे

Agniveer योजना में विस्तार, मोदी की VISTAR योजना समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें