Haryana Election में पार्टी के लिए प्रचार कर सकेंगे CM केजरीवाल? SC की कुछ शर्तों के बीच AAP की तरफ से बड़ा बयान आया

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2024

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के बाहर मिठाईयां बाटीं और पटाखे जलाए। अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद हरियाणा चुनाव प्रचार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए कुछ शर्तें लगाई गई हैं। लेकिन आप संयोजक को चुनाव प्रचार से नहीं रोका गया है। वो पार्टी के लिए प्रचार कर सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी दफ्तर भी जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित 40लोग शामिल

बता दें कि हरियाणा में अगले कुछ दिनों में ही चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए आम पूरा जोर लगा रही है। सुनीता केजरीवाल ने बीते दिनों हरियाणा में कैंपेन भी किया था और वहां के लिए पांच गारंटी का लोगों से चुनावी वादा भी किया था। केजरीवाल की जमानत मिलने के तुरंत बाद आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी के संयोजक राज्य में प्रचार करेंगे, जहां लोग बदलाव की तलाश में हैं। गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि हम अब दोगुनी ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल जी जल्द ही हरियाणा में अपना अभियान शुरू करेंगे।

इसे भी पढ़ें: आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 19 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

आम आदमी पार्टी 5 अक्टूबर का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ रही है। गुप्ता ने कहा कि लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के समय में विकास ठप हो गया है। लोग उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए पांच अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं। आप नेता ने दावा किया कि लोग परिवर्तन की तलाश में हैं। वे एक ईमानदार सरकार चुनना चाहते हैं, जो अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं, चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति और समग्र विकास सुनिश्चित कर सके।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।