किसानों को धान का बोनस देने से पहले ड्रोन से सर्वेक्षण कराएंगे: CM Mohan Yadav

By Prabhasakshi News Desk | Jan 19, 2025

सिवनी । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में किसानों को धान का बोनस जारी करने से पहले सर्वेक्षण करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों की कठिनाइयों को दूर करने और यह सुनिश्चित करने का एक प्रयास है कि कोई भी किसान छूट न जाए। मुख्यमंत्री ने सिवनी में स्वामित्व योजना से संबंधित एक कार्यक्रम में कहा, “धान बोनस के वितरण में समस्याएं सामने आती हैं। इसलिए, सरकार ने धान की खेती का ड्रोन सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “लेकिन 2003 से 2023 तक भाजपा के सत्ता में रहने के बाद सिंचाई क्षमता 48 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। अब हमारी सरकार ने अगले पांच वर्षों में सिंचाई क्षमता को बढ़ाकर एक करोड़ हेक्टेयर करने का संकल्प लिया है।” उन्होंने कहा, “हमने 2.5 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है। इस साल एक लाख पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

प्रमुख खबरें

QUAD से किनारा और टैरिफ वॉर के बाद Trump के बदले तेवर, White House ने दिए भारत दौरे के संकेत

Raakh Review | अली फज़ल की नई सीरीज ने ताजा की रंगा-बिल्ला केस की खौफनाक यादें, झकझोर देगी कहानी

Baby Care Tips: बच्चे की मालिश में न करें ये गलती, जानें मौसम के हिसाब से कौनसा तेल है Perfect

Joseph Vijay birthday 2026 | तमिलनाडु सरकार का तोहफा! 21 और 22 जून को चिड़ियाघरों में एंट्री बिल्कुल मुफ्त