क्या LIC को सूचीबद्ध करने का विरोध करेगी कांग्रेस? चिदंबरम ने दिया यह जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2020

चेन्नई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने सोमवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव की तार्किक व्याख्या कर आश्वस्त नहीं कर पाती है तो कांग्रेस इस कदम का विरोध कर सकती है। चिदंबरम ने कहा कि एलआईसी दुनिया की बड़ी बीमा कपंनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद एक लाभकारी कंपनी है और उसने पिछले साल अपने पहले प्रीमियम शेयर में करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। 

इसे भी पढ़ें: LIC के पॉलिसीधारकों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा: अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन सरकार यदि यह कारण बताती है कि हमें पैसे जुटानाहै, इसलिए हम विनिवेश करना चाहते हैं तो हम उसका विरोध करेंगे। आप इस बारे में अच्छे कारण बताइए कि एलआईसी को सूचीबद्ध क्यों किया जाना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति