सदन में मुद्दा उठाने से पहले करूंगा सभी विपक्षी विधायकों से विचार-विमर्श: कामत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

पणजी। गोवा विधानसभा में नवनिर्वाचित नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सदन में मुद्दे उठाने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने की खातिर विपक्ष के सभी विधायकों को साथ लेकर चलेंगे। अखिल भारत कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने बुधवार को कामत को नेता प्रतिपक्ष बनाया। इससे पहले पिछले हफ्ते पार्टी को बड़ा झटका लगा था जब विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर समेत उसके 10 विधायकों ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा में विलय कर लिया था।

40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के अब महज पांच विधायक रह गए हैं। विधानसभा परिसर के बाहर बृहस्पतिवार को संवाददाताओं ने कामत से कहा कि कांग्रेस को विपक्ष का सबसे बड़ा समूह होते हुए, रणनीति बनाने के लिए सदन में विभिन्न मुद्दे उठाने के दौरान विपक्ष में सभी अन्य को साथ लेकर चलना होगा। कामत इससे पहले 2007 से 2012 तक मुख्यमंत्री रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Assam में Bhupesh Baghel का आरोप, नगांव Lok Sabha By-election BJP ने थोपा

Odisha Vigilance ने रिश्वत मामले में आबकारी अधीक्षक और ASI को किया गिरफ्तार

Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

Gonda में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड का चौथा आरोपी Varun Singh गिरफ्तार