प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद जारी रखेंगेःसोनू सूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2020

मुंबई, 17 मई अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अपने घर वापस नहीं जा सकने वाले प्रवासियों की दुर्दशा देखकर दुख होता है और वह उन्हें वापस भेजने के लिए सबकुछ करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार से विशेष अनुमति लेने के बाद सूद ने शनिवार को प्रवासी मजदूरों के लिए और बसों का इंतजाम किया। अभिनेता ने महाराष्ट्र से कर्नाटक के गुलबर्ग जाने वाले कामगारों के लिए बसों का प्रबंध भी कराया था। सूद ने एक बयान में कहा, यह मेरे लिए एक बेहद भावनात्मक यात्रा रही है। घरों से दूर सड़कों पर चलते इन प्रवासियों को देखकर मुझे दुख होता है।

इससे पहले अभिनेता ने पंजाब के डॉक्टरों के लिए 1,500 पीपीई किट दान दी थीं और मुंबई का अपना होटल स्वास्थ्यकर्मियों के रहने के लिए उपलब्ध कराया था। सूद रमजान के पवित्र महीने में भिवंडी इलाके में हजारों वंचित और प्रवासियों को खाद्य किट उपलब्ध करा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली

Ballia में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में 5 गिरफ्तार