क्या शिंदे सरकार के जश्न में शामिल नहीं होंगे देवेंद्र फडणवीस ? सामने आई चौंका देने वाली जानकारी

By अनुराग गुप्ता | Jul 01, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में तकरीबन 10 दिनों तक चले सियासी घमासान के बाद नई सरकार का गठन हुआ। इस सरकार की जिम्मेदारी एकनाथ शिंदे को सौंपी गई। जिसका मतलब है कि एकनाथ शिंदे की ताजपोशी हुई और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है। जबकि देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा ऑफिस में जश्न मनाया जाएगा। जिसमें देवेंद्र फडणवीस शामिल नहीं होंगे। इसको लेकर कई तरह की वजहें बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी में कहा गया कि देवेंद्र फडणवीस नाराज चल रहे हैं, इस वजह से वो जश्न में शामिल नहीं होंगे। 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को ऐलान किया कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे और वो मंत्रिमंडल से बाहर रहेंगे। उनके ऐलान ने सभी को चौंका दिया। लेकिन फिर बाद में शीर्ष नेताओं के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसको लेकर वो नाराज चल रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है। हालांकि देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस ने जश्न में शामिल न होने की कुछ और ही वजह बताई है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्धव सरकार के पतन को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कटाक्ष किया 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस ने जानकारी दी कि उपमुख्यमंत्री 5 बजे बैठक में हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बैठकें चल रही है, जहां पर अधिकारियों का तांता लगा हुआ है। जिसकी वजह से भाजपा ऑफिस में होने वाले जश्न में देवेंद्र फडणवीस शामिल नहीं होंगे। लेकिन शाम 5 बजे विधायकों के साथ होने वाली बैठक में देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा