Hamas ने करा दी फूट, नेतन्याहू से गद्दी जाएगी छूट, समय से पहले ही संसद भंग कर इजरायल में हो जाएगा चुनाव?

By अभिनय आकाश | May 31, 2024

इजरायल ने अमेरिका की अपील के बावजूद राफा में ऑपरेशन शुरू किया। नतीजतन, अमेरिका ने इजरायल के कुछ हथियारों की शिपमेंट रोक दी। लेकिन फिर भी इजरायल का स्टैंड जस का तस रहा। नेतन्याहू ने हमले में कोई कमी नहीं रखी और अपना आक्रमक रवैया हमास के प्रति जारी रखा। लेकिन अब इजरायल की सियासत में एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इजरायल में समय से पहले चुनाव कराने की मांग उठने लगी है। इजरायली मध्यमार्गी पार्टी ने संसद को भंग करने के लिए प्रस्ताव रख दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या हमास ने इजरायल की सियासत में फूट करा दी है। 

इसे भी पढ़ें: राफा में हुए हवाई हमलों पर भारत का रिएक्शन, इजरायल ने इसे दुखद दुर्घटना माना

इस महीने, गैंट्ज़ ने धमकी दी कि अगर नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के लिए युद्ध के बाद की योजना को अंतिम रूप नहीं दिया तो वह वॉर कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने पहले धमकी दी थी कि अगर राष्ट्रपति ने गाजा युद्ध की योजना नहीं बनाई तो नेतन्याहू का गठबंधन छोड़ दिया जाएगा। चुनाव तुम्हारे हाथ में है। गैंट्ज़ ने कहा ति आपसे बार-बार बात करने के बाद, सच्चाई का क्षण आ गया है। उन्होंने कार्य योजना को अंतिम रूप देने और युद्ध के छह प्रमुख रणनीतिक लक्ष्यों को अंतिम रूप देने के लिए नेतन्याहू को 8 जून की समय सीमा दी।

गैंट्ज़ नेतन्याहू की सरकार में पिछले साल 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायली समुदायों पर हमास के नेतृत्व वाले हमले के तुरंत बाद शामिल हुए थे, जिसने गाजा में युद्ध को जन्म दिया था। मिली जानकारी के अनुसार गैंट्ज़ का मध्यमार्गी गुट मार्च में विभाजित हो गया और उनकी पार्टी के पास संसद में इतनी सीटें नहीं हैं कि वह सत्तारूढ़ गठबंधन को गिरा सके। नेतन्याहू की लिकुड ने गैंट्ज़ के नवीनतम कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इज़राइल को एकता की आवश्यकता है और सरकार को भंग करने से युद्ध के प्रयासों को नुकसान होगा।

प्रमुख खबरें

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह

Asian Games के पहले Shooting Gold Medalist, Raja Randhir Singh अब नहीं रहे, खेल जगत में शोक