उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का बयान, योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

एटा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा इसे लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एटा में दावा किया कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी, वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बरेली में कहा था कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, यह पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के लोगों का समग्र विकास मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: अमित शाह

उनसे पूछा गया था कि क्या प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मौर्य ने शुक्रवार को जनता का भरोसा नहीं टूटने देने का दावा किया। उन्होंने ट्वीट किया, जनता का भरोसा भाजपा पर टूटने नहीं देंगे 2022 में 2017 दोहराएंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा का चुनाव केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में लड़ा और तब भारतीय जनता पार्टी को 312 और सहयोगी अपना दल (एस) को नौ तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार सीटें मिली थीं।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप