दतिया उपचुनाव में भाजपा के विजय अभियान को देंगे नई गति, शुक्रवार को दतिया पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 23, 2026

ग्वालियर/दतिया/भोपाल- 23 जुलाई। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर एवं दतिया जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान सिंधिया मां पीताम्बरा पीठ में पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन-पूजन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया प्रातः 9:20 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर 10:50 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा दतिया के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे वे मां पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:15 बजे वे दतिया के बड़ौनी में आयोजित जनसंपर्क अभियान एवं विशाल जनसभा में भाग लेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए जनता को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Paper Leak Case: सरकार सीधे हमसे बात करे, Jantar Mantar पर मीटिंग के लिए तैयार CJP नेता Sourav Das

KTR ने CM Revanth Reddy को भेजा Defamation Notice, परीक्षा गड़बड़ी में नाम घसीटने पर छिड़ी कानूनी जंग

हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

अपनी पर आ गए यमन के हूती, बीच समुंदर तेल टैंकर को फूंक डाला, तड़प उठा सऊदी