अगर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप सिद्ध हो जाए तो खुद को फांसी पर लटका लूंगा: अभिषेक बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी किसी भी अवैध लेन-देन में उनकी संलिप्तता को साबित कर दे, तो वह खुद को फांसी पर लटका लेंगे। कथित कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए नयी दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने भाजपा पर राज्य विधानसभा चुनाव हारने के बाद राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: फिरोजाबाद से बाहर निकला रहस्मय बुखार, अब मथुरा में बस में जा रही 6 साल की बच्ची की मौत

बनर्जी ने कहा, मैं किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मामला कोलकाता का होने के बावजूद उन्हें नयी दिल्ली बुलाया गया। बनर्जी ने आरोप लगाया, चुनाव हारने और तृणमूल कांग्रेस से राजनीतिक रूप से निपटने में नाकाम रहने के बाद वे (भाजपा) अब बदला लेना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक