किसान महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, दिल्ली में फिर घुसना पड़ेगा और बैरिकेड तोड़ने होंगे

By अनुराग गुप्ता | Mar 24, 2021

जयपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने जाति में बांटा, धर्म में बांटा लेकिन अब हम किसान भाई बंटने वाले नहीं हैं। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों से अपील की कि आप अपने टैक्टर लेकर, जब आपको बताया जाए दिल्ली चलना पड़ेगा। दिल्ली की बैरिकेडिंग फिर तोड़नी पड़ेगी। अपनी फसल को विधानसभा, कलेक्ट्रेट और संसद में फसल बेचनी पड़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कहीं पर भी आप अपनी फसल बेच सकते हो।  

इसे भी पढ़ें: सरकार और भाजपा भरोसे के लायक नहीं, लंबे समय तक चलेगा किसान आंदोलन: नरेश टिकैत 

उल्लेखनीय है कि केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन नवंबर मध्य से जारी है। किसान संगठनों की मांग है कि मोदी सरकार तीनों कानूनों को वापस लें और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाएं। 

प्रमुख खबरें

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Justice Surya Kant ने कहा: पुलिस और अदालतें न्याय व्यवस्था में एक ही कड़ी

Kuno National Park में चीतों की संख्या पहुंची 52, चार वर्षों में जन्मे 32 शावक