युद्ध में सीधा उतर रहा अमेरिका, B-2 स्टील्थ बमवर्षक से तबाह होगा ईरान का एटमी कार्यक्रम? G-7 से लौटते ही ट्रंप ने सारे सलाहकारों को सिचुएशन रूम में बुलाया

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2025

जी7 बैठक को बीच में ही छोड़कर वापस अमेरिका निकले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले कदम पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थी। अब ट्रंप की तरफ से पहला रिएक्शन भी सामने आया है। ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ईरान परमाणु बम बनाने के बहुत करीब है। ट्रंप ने कहा कि अगले कुछ दिन में बहुत कुछ साफ हो जाएगा । ट्रंप ने अमेरिका पहुंचे ही राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। उन्होंने रक्षा मंत्री समेत सारे सलाहकारों को सिचुएशन रूम में बुलाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि   अमेरिका के निशाने पर ईरान को फोर्डो परमाणु संयंत्र हैं। अमेरिका बी-2 स्टील्थ बम गिरा सकता है। ये बम जीबीयू-57 या एमओपी 61 मीटर की परत भेद सकता है। या तो अमेरिका ईरान के परमाणु संयंत्र को निशाना बनाने वाला है या फिर ईरान में तख्तापलट हो सकता है। हालांकि ये सारी अटकलें हैं और माना ये जा रहा है कि सारी कुछ ईरान को परमाणु डील करने के लिए मजबूर करने की चाल है। 

इसे भी पढ़ें: Live News पढ़ रही थी ईरानी एंकर, अचानक आ गिरी मिसाइल

गौरतलब है कि ईरान और इजरायल के बीच चार दिनों तक चले इस संघर्ष में ईरान को सबसे ज़्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कम से कम 224 लोग मारे गए हैं, जिनमें 70 महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं, और 1,277 लोग घायल हुए हैं। इज़राइल में, मरने वालों की संख्या 18 से 20 के बीच है, जबकि 390 से ज़्यादा लोग घायल हैं, जबकि आपातकालीन दल कई शहरों में मलबे की तलाश जारी रखे हुए हैं। हवाई हमलों के बाद एक टेलीविज़न संबोधन में, इज़राइली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि इज़राइल ने ईरान से अस्तित्व के लिए खतरा कहे जाने वाले खतरे का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक "लक्षित सैन्य अभियान" शुरू किया है। 

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

प्रमुख खबरें

Sukhvinder Sukhu के कार्यक्रमों से Virbhadra Singh की तस्वीर नदारद, Pratibha Singh भड़कीं

अचूक, अभेद्य और सटीक भारतीय वायु सेना: गर्व के साथ सफलता की ऊंचाइयों को छूते हुए

Delhi Police Crime Branch की जांच तेज: CJP Protest हिंसा में 2873 Suspects रडार पर

UN में भारत ने पाकिस्तान को घेरा, मसूद अजहर पर इनाम को बताया ढोंग