जंग के बाद मस्जिद तोड़ मंदिर बनाएगा इजरायल? हिले 57 मुस्लिम देश!

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2026

 इजराइल ईरान के बीच जो जंग शुरू हुई है वह खाड़ी के सभी मुस्लिम देशों में फैल गई है। सभी मुस्लिम देश आपस में लड़ रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर या कहें ईरान के सुप्रीम रिलीजियस लीडर खामेनेई मारे गए हैं। यानी यह जंग अब शिया सुन्नी बवाल में बदलती जा रही है। लेकिन क्या इजराइल सच में यही चाहता था? क्या शिया सुन्नी जंग के बीच इजराइल यहूदियों का तीसरा सबसे बड़ा रहस्यमई मंदिर बनाने की कोशिश में है? सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि मुस्लिम देशों में अफरातफरी मचाकर इजराइल यरूशलम में अल अक्सा मस्जिद को नष्ट करना चाहता है ताकि उसी जगह पर यहूदियों का तीसरा मंदिर बनाया जा सके। रूसी मीडिया के मुताबिक इजराइली सैनिकों की वर्दी पर एक होश उड़ा देने वाली चीज दिखी है। 

इसे भी पढ़ें: China के हाथ लगी अमेरिका की सबसे बड़ी कमजोरी, असली खेल अब शुरू!

आपको बता दें कि मक्का मदीना के बाद मुस्लिमों की सबसे पवित्र अल अक्सा मस्जिद ही मानी जाती है। लेकिन इजराइल के लोग सदियों से विरोध करते आए हैं कि जिस टेंपल माउंट पर अल अक्सा मस्जिद है, वहां पर यहूदियों का तीसरा मंदिर बनना चाहिए। इजराइल के लाखों लोगों ने कहा है कि अब टेंपल माउंट पर तीसरा मंदिर बनाने का समय आ गया है। यानी इसका सीधा मतलब यह है कि यहूदियों का तीसरा मंदिर तभी बन सकता है जब टेंपल माउंट परिसर से अल अक्सा मस्जिद हट जाए। एक प्रमुख अमेरिकी पत्रकार टकर कालसन ने ईरान के खिलाफ जंग को लीड कर रहे अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेग्सेथ का एक पुराना बयान पोस्ट किया जिसमें वो यहूदियों के तीसरे मंदिर को बनाने की वकालत कर रहे हैं।  एस्टैब्लिशमेंट ऑफ द टेंपल ऑन द टेंपल। बयान पुराना है लेकिन बयान देने वाला शख्स आज ईरान के खिलाफ जंग को लीड कर रहा है। इजराइल के अखबारों में भी इस मुद्दे पर अब चर्चा हो रही है। रूसी मीडिया ने इजराइल के कुछ सैनिकों की फोटो पोस्ट की है जिसमें उनकी वर्दी पर टेंपल माउंट की तस्वीरें दिख रही हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या ईरान, इजराइल और मिडिल ईस्ट में जो कुछ हो रहा है वो एक धर्म युद्ध का हिस्सा है? 

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया