सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगा, कैंसर की दवा भी बना देगा, एलन मस्क का Grok-4 क्या नई क्रांति लाने वाला है?

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2025

एलन मस्क की कंपनी एक्स एआई ने अपने सबसे उन्नत एआई चैटबॉट ग्रोक 4 को लॉन्च किया है, जिसके बाद इसको लेकर मस्क का दावा है कि ये हर क्षेत्र में पीएचडी लेवल की समझ रखता है। मस्क ने कहा कि ये एआई न केवल सिर्फ जटिस सवालों का जवाब दे सकता है बल्कि 2025 के अंत तक नई टेक्नोलॉजी और 2 साल में नई फिजिक्स की खोज भी कर सकता है। लेकिन इस लॉन्च से पहले ग्रोक के कुछ आपत्तिजनक पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया। इसमें यहूदी विरोधी टिप्पणियां और हिटलर की तारीफ शामिल थी। ग्रोक 4 एआई का लेटेस्ट एआई मॉडल है जो मस्क की कंपनी ने बनाया है। जिससे ओपन एआई, चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी जैसे आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म से मुकाबला किया जा सके। इसे एक्स एआई के विशाल कोलोकस सुपर कंप्युटर पर ट्रेंड किया गया है, जिसमें 2 लाख जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Epstein files के पन्नों को सार्वजनिक करना अमेरिका पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता, एलन मस्क के ऐलान से मच जाएगा US में हंगामा

मस्क ने ये भी कहा कि ये AI जल्द ही नई टेक्नोलॉजी, जैसे रॉकेट या कैंसर की दवा, डिजाइन कर सकता है। हालांकि, उन्होंने माना कि इसमें कभी-कभी कॉमन सेंस की कमी हो सकती है और ये अभी इमेज प्रोसेसिंग में कमजोर है। वैसे अगर ग्रोक 4 कैंसर की दवा डिजाइन करता है और वो क्लिनिकल ट्रायल्स में काम करती है, तो AI ने रियलिटी टेस्ट पास किया।

प्रमुख खबरें

Karwa Chauth पर डार्क मेहंदी के लिए अपनाएं ये Mehndi Tips, 24 से 48 घंटे पहले लगाएं

West Asia में तनाव से कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक जाने के आसार

Government Bond Yield बढ़ने से सरकार के उधारी खर्च और ब्याज भुगतान पर बढ़ा दबाव

Tiger Shroff Firing Case: नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर्स, Crime Branch ने कोटा से पकड़ा