Delhi Election जीतकर भी केजरीवाल क्या CM बन पाएंगे? आतिशी की तरफ से आ गया सबसे बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

शतरंज एक ऐसा खेल होता है जहां पर बहुत दिमाग से चाल चलनी होती है। कब घोड़ की चाल चलनी है और कब सिपाही की और राजा को कैसे बचाना है। ये सोच समझ कर चाल चलनी होती है। राजनीति में भी इसी तरीके का खेल खेलना होता है। ये खेल खेलने में अरविंद केजरीवाल बहुत माहिर हैं। तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अऱविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो जनता की अदालत में जाएंगे और उन्हें फिर से चुने जाने के बाद वो सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। लेकिन उनके दोबारा सीएम की कुर्सी पर बैठने को लेकर भी कई तरह के पेंच की चर्चा समय समय पर होती रही है। अब इसको लेकर दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने बिना लाग लपेट कहा कि अरविंद केजरीवाल ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। 

इसे भी पढ़ें: AAP-दा वाले कह रहे फिर आएंगे... लोग ऊब कर कह रहे हैं ये फिर खाएंगे, दिल्ली में बोले पीएम मोदी

आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत में लगाई गई किसी शर्त के कारण अरविंद केजरीवाल के सीएम नहीं बनने की संभावना पर बोलते हुए आतिशी ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा थोपी गई शर्तों के तहत काम किया है। पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी ने हमेशा अपने ऊपर लगाई गई किसी न किसी शर्त के तहत अपनी सरकार चलाई है। हम फरवरी 2015 में दिल्ली में सत्ता में आए। मई 2015 में गृह मंत्रालय ने अवैध रूप से एक अधिसूचना जारी कर दिल्ली सरकार की सभी शक्तियां छीन लीं। हमने आठ साल तक अदालत में लड़ाई लड़ी और सही साबित हुए। आठ दिनों के भीतर, उन्हें एक अध्यादेश मिला जिसने फिर से हमारी सारी शक्तियाँ छीन लीं। 

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?