जनता की अदालत में केजरीवाल को मिलेगा इंसाफ? आतिशी के CM बनने के अगले दिन ये काम करेंगे AAP नेता

By अंकित सिंह | Sep 20, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल 22 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर 'जनता की अदालत' करेंगे। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री उच्चतम न्यायालय के जमानत देने के आदेश के बाद पिछले सप्ताह तिहाड़ जेल से बाहर आये। आप नेता गोपाल राय ने कहा कि पिछले 2 साल में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की सभी साजिशों को नाकाम कर दिया और अब आमने-सामने की लड़ाई है। अगर अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाया जाए तो देश का सम्मान बढ़ेगा और साजिशकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचेगी। इसलिए सभी पदाधिकारियों को अरविंद केजरीवाल बनना होगा।

इसे भी पढ़ें: Delhi New CM: AAP ने कर दी पुष्टि, मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन शपथ लेंगी आतिशी

राय ने कहा कि दिल्लीवासियों के आशीर्वाद और वोटों से केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने तीन कार्यकालों में दिल्ली में जबरदस्त गति से काम किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब पहली बार सरकार बनी तो बीजेपी इसे एक्सीडेंटल सरकार बता रही थी, लेकिन दिल्ली में भारी बहुमत के साथ फिर से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी। दिल्ली के बाद पंजाब में हमारी सरकार बनी. इसके बाद गोवा और गुजरात में भी AAP के विधायक बने और देखते ही देखते AAP देश की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन गई। दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते समय जल्द चुनाव की मांग की थी। केजरीवाल की विश्वासपात्र आतिशी शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

इस शख्स ने बताई मोदी के बारे में खतरनाक बात, भारत हैरान!

जब नाना पाटेकर ने रजनीकांत को दी थी राजनीति से दूर रहने की सलाह, कहा था- वे बहुत सीधे हैं, राजनीति चालबाज़ों का खेल है

GST 2.0: अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार खत्म करने और आसान नियमों पर विचार

ECINET की खामियों पर Congress का वार, BJP मुख्यालय से वोटर लिस्ट कंट्रोल करने का आरोप