क्या केशव प्रसाद मौर्य होंगे यूपी भाजपा प्रमुख ? उपमुख्यमंत्री के ट्वीट के निकाले जा रहे सियासी मायने

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2022

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई को नया अध्यक्ष मिलने वाला है। जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नया चेहरा तलाश किया जा रहा है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे आगे चल रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केशव प्रसाद मौर्य प्रदेशाध्यक्ष बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गालीबाज श्रीकांत के समर्थन में हुई महापंचायत, संजीव बालियान बोले- त्यागी समुदाय ने हमेशा भाजपा को दिया वोट 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाम की अटकलों के बीच केशव प्रसाद मौर्य का एक ट्वीट सामने आया है। जिसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि संगठन सरकार से बड़ा है ! पिछले 5 महीने से पार्टी नए अध्यक्ष को लेकर मंथन कर रही है। भाजपा चाहती है कि किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाए, जो 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत कर सके।

इसे भी पढ़ें: भाजपा से खुश नहीं हैं सहयोगी दल, अखिलेश बोले- अगले चुनाव में बनेगा भगवा पार्टी के खिलाफ मजबूत विकल्‍प

नंबर-2 नेता हैं केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी किसी ऐसे चेहरे की तलाश कर रही है जो लोकप्रिय हो। इसके साथ ही जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद केशव प्रसाद मौर्य नंबर-2 पर हैं। भले ही केशव प्रसाद मौर्य को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उनकी लोकप्रियता और पार्टी में पकड़ के चलते उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया और फिर विधान परिषद में नेता सदन का पद दिया गया।

प्रमुख खबरें

विवाद सुलझाने के लिए तांत्रिक के पास सहारा लेने पहुंचा स्थान का एक व्यक्ति, अपनी संपत्ति से धोना पड़ा हाथ

मैं निश्चित रूप से आऊंगी, संदेशखाली में महिलाओं की स्थिति पर ममता ने जताया दुख, बीजेपी पर लगाया साजिश करने का आरोप

हैती का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लगभग तीन महीने के बाद फिर से खोला गया

सीता का अपहरण करने वाला भी भगवा कपड़े में आया था, योगी को लेकर नाना पटोले ने कसा तंज, बीजेपी बोली- पूरे गठबंधन का चरित्र हिंदू विरोधी