गालीबाज श्रीकांत के समर्थन में हुई महापंचायत, संजीव बालियान बोले- त्यागी समुदाय ने हमेशा भाजपा को दिया वोट

Sanjeev Balyan
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मेरठ में कहा कि श्रीकांत त्यागी ने जो कुछ भी किया है उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए लेकिन उसके परिवार के साथ जो हुआ वो भी ठीक नहीं था। त्यागी समुदाय ने हमेशा भाजपा को वोट दिया है। तो अगर कुछ है, तो हम उनके साथ बैठकर बात करेंगे।

नोएडा। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में रविवार को त्यागी समुदाय के लोगों ने 'महापंचायत' की। स्थानीय लोगों के आह्वान पर गेझा गांव के रामलीला मैदान में महापंचायत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि त्यागी समुदाय ने हमेशा भाजपा को वोट दिया है।

इसे भी पढ़ें: श्रीकांत त्यागी के बाद 'गालीबाज' महिला का वीडियो वायरल, स्वाति मालिवाल बोलीं- सख्त कार्यवाही बहुत जरूरी 

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मेरठ में कहा कि श्रीकांत त्यागी ने जो कुछ भी किया है उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए लेकिन उसके परिवार के साथ जो हुआ वो भी ठीक नहीं था। त्यागी समुदाय ने हमेशा भाजपा को वोट दिया है। तो अगर कुछ है, तो हम उनके साथ बैठकर बात करेंगे।

महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़

महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ से समुदाय के लोग शामिल हुए। गेझा गांव के प्रवेश द्वार पर एक बैनर दिखाई दिया। जिसमें लिखा था कि हमारे गांव में भाजपा नेताओं का प्रवेश बंद है।

इसे भी पढ़ें: बिना जांचे परखे लिया गया मेरा नाम, श्रीकांत त्यागी मामले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस कमिश्नर पर ठोका मानहानि का केस 

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी को महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौच के मामले में मेरठ से 9 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। श्रीकांत त्यागी ने दावा किया था कि वह भाजपा का पदाधिकारी है लेकिन पार्टी ने श्रीकांत त्यागी के तमाम दावों को खारिज कर दिया था और कहा था कि हमारा उसके साथ कोई संबंध नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़